9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीय2020 दिल्ली दंगे: आगजनी करने वाला जॉनी कुमार दोषी करार, मिली 10...

2020 दिल्ली दंगे: आगजनी करने वाला जॉनी कुमार दोषी करार, मिली 10 साल कैद की सजा

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली की एक अदालत ने साल 2020 के दिल्ली दंगे के दौरान दो घरों में आग लगाने वाले जॉनी कुमार को दोषी करार देते हुए 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. उसके खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 148 (दंगा, घातक हथियार से लैस) और 436 (आग या विस्फोटक पदार्थ द्वारा उत्पात) के तहत मामला दर्ज किया था. अब उसे दोषी ठहराते हुए अदालत ने सजा सुना दी.

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुलस्त्य प्रमाचला दोषी जॉनी कुमार के खिलाफ मामले की सुनवाई कर रहे थे. दंगई जॉनी कुमार को इस साल 14 फरवरी को आईपीसी की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत भी दोषी ठहराया गया था. अभियोजन पक्ष ने जॉनी पर उस दंगाई भीड़ का हिस्सा होने का आरोप लगाया था, जिसने 25 फरवरी 2020 को दंगों के दौरान खजूरी खास इलाके में दो घरों को आग लगा दी थी.

विशेष लोक अभियोजक नरेश कुमार गौड़ ने दोषी के लिए अधिकतम सजा की मांग करते हुए कहा, ‘एक समाज के रूप में हमारे समुदायों की सुरक्षा की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है. इस मामले में दोषी द्वारा किए गए अपराध का प्रभाव केवल शिकायतकर्ता और अन्य पीड़ित को हुए नुकसान तक सीमित नहीं है. बल्कि दंगाइयों के कृत्यों ने सामाजिक ताने-बाने पर गहरी चोट छोड़ी. कथित कृत्यों ने सांप्रदायिक सद्भाव को खतरे में डालते हुए लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा की.’

पीटीआई के मुताबिक, अदालत ने आगजनी की इन दो घटनाओं के लिए दोषी को पांच-पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई. साथ ही अदालत ने पीड़ित मोहम्मद सफ़ील और मोहम्मद दाउद के घरों को जलाने के लिए दोषी पर क्रमशः 50,000 रुपये और 40,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

अदालत ने जॉनी कुमार को आईपीसी की धारा 148 के तहत एक साल के साधारण कारावास और आईपीसी की धारा 188 के तहत छह महीने के साधारण कारावास की सजा भी सुनाई है. कोर्ट ने कहा कि धारा 148 और 188 के तहत अपराध आगजनी के अपराध के लिए पहली पांच साल की सजा के साथ-साथ चलेंगे.

विशेष लोक अभियोजक ने कहा कि आगजनी की घटनाओं के लिए पांच-पांच साल की दो सजाएं लगातार चलेंगी. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में जहां किसी आरोपी को दो या दो से अधिक आरोपों के लिए दोषी ठहराया जाता है, आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) के तहत सामान्य नियम लगातार सजाएं चलाने का प्रावधान करता है, जब तक कि अदालत यह निर्देश न दे कि ऐसी सजाएं एक साथ चलेंगी.

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...