18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorized'मैं ठीक तो हो जाऊंगी ना?', बार-बार यही पूछती थीं अमृता पांडेय,...

‘मैं ठीक तो हो जाऊंगी ना?’, बार-बार यही पूछती थीं अमृता पांडेय, पति ने बताई सुसाइड वाले दिन की बात

Published on

भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय की मौत पर अभी भी रहस्य गहराया हुआ है। एक्ट्रेस शनिवार, 27 अप्रैल को भागलपुर के दिव्यधाम अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट में मृत पाई गई थीं। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, पर अमृता पांडेय के वॉट्सऐप स्टेटस ने जरूर कान खड़े कर दिए। अमृता के कमरे से साड़ी का वह फंदा मिला था, जिससे उन्होंने फांसी लगाई थी। जहां पुलिस अभी अमृता पांडेय के सुसाइड की वजह पता लगाने में जुटी है, वहीं उनके पति चंद्रमणि झांगड़ ने हाल ही ‘दैनिक भास्कर’ से बातचीत में बताया कि अमृता को OCD डिसऑर्डर था। साथ ही यह भी बताया कि जिस दिन अमृता ने सुसाइड किया, उस दिन सुबह उनकी एक्ट्रेस से क्या बातें हुई थीं।

चंद्रमणि झांगड़ ने बताया कि पत्नी Amrita Pandey डिप्रेशन से जूझ रही थीं। वह OCD यानी ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर से पीड़ित थीं, जिसका इलाज चल रहा था। इस डिसऑर्डर की वजह से अमृता बार-बार अपने हाथ-पैर धोती रहती थीं। वह बार-बार नहातीं और सफाई को लेकर बहुत परेशान रहती थीं।

सुसाइड वाले दिन सुबह 9 बजे हुई थी बात
चंद्रमणि झांगड़ के मुताबिक, घटना वाले दिन यानी 27 अप्रैल को उनकी अमृता से सुबह 9 बजे बात हुई थी और सबकुछ ठीक था। दोनों ने अपने भविष्य को लेकर बात की। चंद्रमणि ने बताया कि 18 अप्रैल को ही बीनू दीदी (अमृता की बड़ी बहन) की शादी हुई, तो वह और अमृता प्लान कर रहे थे कि अपना रिसेप्शन करके सबको शादी के बारे में बताएंगे। चंद्रमणि के मुताबिक, उनकी और अमृता पांडेय की शादी के बारे में ज्यादा लोगों को पता नहीं था। वो बस रिसेप्शन करके सबको बताने के बारे में सोच रहे थे। उनके बीच सब ठीक था और बच्चे की भी प्लानिंग कर रहे थे।

5 साल से चल रहा था इलाज, बार-बार यही पूछतीं अमृता पांडेय
चंद्रमणि झांगड़ ने बताया कि सफाई के प्रति ऑब्सेसिव नेचर के कारण इतनी परेशान हो गई थीं कि डिप्रेशन में चली गई थीं। उनका पांच साल से इलाज चल रहा था। पति ने बताया कि अमृता उनसे हमेशा ही पूछती कि मैं ठीक तो हो जाऊंगी ना?

दो बार सुसाइड की कोशिश कर चुकी थीं अमृता, पति ने बचाया था
बताया जा रहा है कि अमृता पांडेय पहले भी दो बार सुसाइड की कोशिश कर चुकी थीं। इस बारे में जब चंद्रमणि से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उस वक्त वह उनके साथ थे, इसलिए एक्ट्रेस को बचा लिया था। उन्होंने अमृता को कसम दी थी, घरवालों से लेकर मम्मी और अपना वास्ता भी दिया था। तब अमृता ने पति से कहा था कि वह ऐसा कभी नहीं करेंगी।

पति चंद्रमणि ने बताई अमृता के सुसाइड की वजह
चंद्रमणि झांगड़ से जब पूछा गया कि आखिर ऐसी क्या वजह हो सकती है, जो पत्नी अमृता पांडेय ने सुसाइड जैसा कदम उठाया, तो वह बोले, ‘उसने डिप्रेशन की वजह से यह कदम उठाया होगा। वह खुद पर उन सारी चीजों की वजह से काबू नहीं रख पाई होगी और लगा होगा कि शायद मरना ही सही है। वहीं, रिपोर्ट में बताया गया है कि अमृता पांडेय के पति चंद्रमणि घटना की जानकारी मिलने के बाद भागलपुर पहुंचे थे, पर उन्होंने पत्नी के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि नहीं दी। यही नहीं, वह पत्नी के पोस्टमॉर्टम के वक्त भी पोस्टमॉर्टम हाउस नहीं पहुंचे और मीडिया से दूरी बना ली थी।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...