9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयआसमान से बरसेगी आग! मई में 'लू' से होगा जीना बेहाल, डरा...

आसमान से बरसेगी आग! मई में ‘लू’ से होगा जीना बेहाल, डरा रही ‘हीटवेव’ को लेकर IMD की ये भविष्यवाणी

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली हो या यूपी अप्रैल के महीने से ही जो गर्मी पड़नी शुरु हुई उसका असर मई में भी दिख रहा है। भले ही मई का पहला सप्ताह दिल्ली उत्तर प्रदेश के कई शहरों के लिए राहत भरा रहने वाला हो लेकिन आने वाले दिनों में ये गर्मी आपके होश उड़ाने वाली है। हाल ही में IMD ने मई महीने में लू को लेकर ऐसी भविष्यवाणी की है जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। मौसम विभाग के अनुसार इस महीने देश के उत्तर- पश्चिम और पूर्वी क्षेत्रों में इस बार दोगुनी लू चलने की संभावना है।

IMD के अनुसार हर साल मई में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में तीन दिन लू चलती थी लेकिन इस साल पांच से सात दिनों तक लू चलने का अनुमान है। आईएमडी के महानिदेशक एम महापात्र ने कहा बताया कि मई में आमतौर पर औसतन तीन हीटवेव वाले दिन होने की उम्मीद होती है लेकिन इस साल हीटवेव के दिनों की संख्या अधिक हो सकती है।

यहां चलेगी 11 दिन लू
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और गुजरात क्षेत्र में लगभग आठ से 11 दिन लू चलने की संभावना है। आईएमडी ने आगे कहा कि उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर प्रायद्वीपीय भारत के आसपास के क्षेत्रों को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य अधिकतम तापमान होने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी
मौसम विभाग ने लू के साथ ही कुछ राज्यों में अधिक बारिश की भी संभावना जारी की है। आईएमडी ने आज नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी प्रमुख मृत्युजंय महापात्र ने बताया कि ओडिशा के कई हिस्से, उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड, दक्षिणी पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर के कुछ हिस्से, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा और केरल में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...