9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयअमित शाह के डीपफेक वीडियो मामले में कांग्रेस नेता अरुण रेड्डी गिरफ्तार,...

अमित शाह के डीपफेक वीडियो मामले में कांग्रेस नेता अरुण रेड्डी गिरफ्तार, फर्जी वीडियो बनाने का आरोप

Published on

नई दिल्ली ,

गृहमंत्री अमित शाह के डीपफेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता अरुण रेड्डी को अरेस्ट किया है. अरुण अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सोशल मीडिया सेल का नेशनल कॉर्डिनेटर है और इसकी चेयरमैन सुप्रिया श्रीनेत हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक अरुण रेड्डी का रोल वीडियो बनाने और उसे वायरल करने का है. बताया जा रहा है कि रेड्डी ने मोबाइल से सबूत नष्ट करने की कोशिश भी की. पुलिस ने उसका फोन जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है.

दिल्ली पुलिस ने अरुण रेड्डी को किया गिरफ्तार
अरुण रेड्डी की गिरफ्तार दिल्ली से ही हुई है और शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. दिल्ली पुलिस कोर्ट में ही अमित शाह की एडिटेड वीडियो मामले में अरुण रेड्डी के रोल को लेकर खुलासा करेगी. साथ ही साथ दिल्ली पुलिस अरुण रेड्डी की कस्टडी की भी मांग करेगी.

इससे हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार को तेलंगाना कांग्रेस पार्टी के पांच सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं का गिरफ्तार किया था. इसके बाद सभी को 10-10 हजार के जुर्माने के साथ एक स्थानीय कोर्ट ने जमानत दे दी थी. साथ ही अगले आदेश तक जांच अधिकारी के सामने पेश होने का आदेश भी दिया था.

शनिवार को अरुण रेड्डी को कोर्ट में पेश किया जाएगा
बता दें, ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. गृहमंत्री अमित शाह का आरक्षण को लेकर एक फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें भ्रम फैलाया जा रहा था कि अमित शाह ने SC, ST और OBC आरक्षण हटाने की बात कही है. जबकि उन्होंने ऐसा नहीं कहा था. इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने भी बयान में कहा था कि विपक्ष की हताशा और निराशा इस स्तर पर पहुंच गई है कि उन्होंने मेरा और कुछ बीजेपी नेताओं का फेक वीडियो बनाकर सार्वजनिक किया है.

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...