10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयवोटिंग भी जरूरी और धूप से बचना भी... 7 मई को तीसरे...

वोटिंग भी जरूरी और धूप से बचना भी… 7 मई को तीसरे चरण का मतदान, ‘लू’ का अलर्ट देखें

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार यानी 7 मई को मतदान होगा। इस चरण में 11 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना है। उधर मई महीने की शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में हीटवेव का खतरा बढ़ गया है। देश के हित में मतदान भी जरूरी है और अपनी सेहत को चिलचिलाती धूप और लू से बचाना भी जरूरी है। ऐसे में पोलिंग बूथ पर जाने से पहले मौसम अपडेट जरूर देखें और धूप से बचने की पूरी तैयारी के साथ ही घर से निकलें। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी भारत में सोमवार से और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में मंगलवार से लू की स्थिति कम होने की संभावना है। हालांकि अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिमी भारत में गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश को कवर करते हुए एक नया लू का दौर आने की संभावना है।

वहीं पूर्वोत्तर भारत में 7 मई तक भारी बारिश का दौर, गरज के साथ और हवाओं के झोंकों के साथ जारी रहने की संभावना है। पूर्वी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में 10 मई तक गरज के साथ और हवाओं के झोंकों के साथ बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पहले जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट के लिए भी इसी चरण में मतदान होना था। मगर, मौसम के अनुकूल न होने और दूसरे कारणों की वजह से इस सीट का चुनाव 7 मई की जगह छठे चरण में 25 मई को होगा।

इन राज्यों में मतदान
तीसरे चरण में गुजरात की सभी 26, गोवा की दो, दादरा और नगर हवेली की दोनों लोकसभा सीटों के अलावा असम की बाकी बची चार, छत्तीसगढ़ की बाकी बची सात और कर्नाटक की शेष 14 लोकसभा सीटों के लिए भी मतदान संपन्न हो जाएगा। बिहार की पांच, मध्य प्रदेश की आठ, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की चार सीटों पर के लिए चुनाव होगा। सात मई को ही मध्य प्रदेश बैतूल की सीट के लिए भी मतदान होगा।

इन राज्यों के लिए हीटवेव का अलर्ट

  • राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग स्थानों में 9 और 10 मई, 2024 को हीटवेव की संभावना है।
  • राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ में 8 मई, 2024 को हीटवेव की संभावना है।
  • पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, सौराष्ट्र और कच्छ, गुजरात क्षेत्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल व उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 7 मई, 2024 को हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है।
  • विदर्भ, सौराष्ट्र और कच्छ, गुजरात क्षेत्र, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल व आंतरिक कर्नाटक में 6 मई, 2024 को हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...