10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयचुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को भेजा नोटिस, जानकारी मिलने के...

चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को भेजा नोटिस, जानकारी मिलने के 3 घंटे में हटा लें फर्जी कंटेंट

Published on

नई दिल्ली,

निर्वाचन आयोग ने सोमवार को सभी राजनीतिक दलों को नोटिस देते हुए कहा कि, वह सोशल मीडिया अकाउंट और इन प्लेटफॉर्म्स का प्रयोग काफी जिम्मेदारी से करें. आयोग ने कहा कि, राजनीतिक दल सोशल मीडिया अकाउंट से फर्जी कॉन्टेंट को संज्ञान में आने के तीन घंटे के भीतर हटा दें. यह चुनाव आयोग द्वारा राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार में सोशल मीडिया के जिम्मेदार और नैतिक उपयोग के लिए जारी किए गए निर्देशों का हिस्सा है.

हाल में, कुछ सोशल मीडिया हैंडल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आदि के ‘डीपफेक’ (Deep Fake) वीडियो पोस्ट किए गए थे और इस संबंध में आपराधिक शिकायतें दर्ज की गई थीं. चुनाव आयोग ने जानकारियों को गलत तरीके से पेश करने या फिर गलत सूचना का प्रचार करने वाले ‘डीपफेक’ बनाने के लिए AI के गलत प्रयोग पर भी राजनीतिक दलों को चेताया है. आयोग ने अपने नोटिस में चुनाव प्रक्रिया की पवित्रता को बनाए रखने की अनिवार्यता और जरूरत पर जोर दिया.

आयोग ने चुनाव प्रचार के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करते समय राजनीतिक दलों/ उनके प्रतिनिधियों द्वारा एमसीसी और मौजूदा कानूनी प्रावधानों के कुछ उल्लंघन को संज्ञान में लेते हुए ये नोटिस जारी किया है. आयोग ने कहा कि, राजनीतिक पार्टियां, ऐसी किसी भी सामग्री को उनके संज्ञान में लाने के तीन घंटे के भीतर तत्काल हटाने, अपनी पार्टी में जिम्मेदार व्यक्ति को चेतावनी देने, संबंधित मंचों पर गैरकानूनी जानकारी और फेक यूजर अकाउंट की सूचनाएं देने और इन्फॉर्मेंशन टेक्नॉलजी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के नियम 3ए के तहत लगातार मुद्दों को शिकायत अपीलीय समिति (ग्रीवांस अपीली कमेटी) तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...