10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीय‘केजरीवाल के चुनाव प्रचार से कोई हर्ज नहीं है…’, जमानत पर सुनवाई...

‘केजरीवाल के चुनाव प्रचार से कोई हर्ज नहीं है…’, जमानत पर सुनवाई के दौरान बोला सुप्रीम कोर्ट, थोड़ी देर में फैसला

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ED द्वारा की गई गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। जिसको लेकर सुनवाई चल रही है। कथित तौर पर हुए दिल्ली शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की वजह से केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था।

शीर्ष अदालत में केजरीवाल की जमानत को लेकर याचिका दायर की गई है। जिस पर सुनवाई हो रही है। इस सुनवाई में केजरीवाल की ED द्वारा की गई गिरफ्तारी को चुनौती के लिए ये याचिका दायर की गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 21 मार्च को ED ने अरविंद केजरीवाल के दिल्ली स्थित सरकारी आवास से गिरफ्तार किया था। वर्तमान में केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मिल सकती है जमानत
गिरफ्तारी के बाद सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल मामले में सुनवाई करते हुए कहा था कि ये बाद में तय किया जाएगा कि जमानत मिलेगी या नहीं। साथ ही लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केजरीवाल को कोर्ट जमानत देने पर विचार कर सकती है। अगर सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल को जमानत मिलती है तो केजरीवाल दिल्ली और पंजाब के लोकसभा चुनाव में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। जहां 25 मई को दिल्ली में मतदान होना है। वहीं पंजाब में 1 जून को वोटिंग होनी है।

गोवा विधानसभा चुनाव में केजरीवाल ने ली थी लग्जरी सुविधाएं
जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है। सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि यह राजनीति से प्रेरित मामला नहीं है। ईडी की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा, ‘हमें राजनीति की चिंता नहीं है, हमें सबूतों की चिंता है और जो हमारे पास सबूत हैं।’ ईडी ने ये भी बताया कि शुरुआती जांच में अरविंद केजरीवाल पर गौर नहीं किया गया। लेकिन जांच के दौरान उनकी भूमिका स्पष्ट होती चली गई। ईडी ने कोर्ट को यह भी बताया कि अरविंद केजरीवाल 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान 7 स्टार ग्रैंड होटल में रुके थे। इस दौरान उनके इस बिल का भुगतान चनप्रीत सिंह ने किया था, जिन्होंने कथित तौर पर आप के अभियान के लिए नकद धनराशि स्वीकार की थी।

कोर्ट बोला-केजरीवाल चुने हुए मुख्यमंत्री
हालांकि कोर्ट ने ईडी से कई सवाल पूछे हैं कि केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकसभा चुनाव के ठीक पहले ही क्यों की गई। गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई में इतनी देरी क्यों हो रही, साथ ही इस मामले में ईडी ने क्या कुर्की की है? इसके साथ ही कोर्ट ने केजरीवाल को लेकर कहा कि ये चुने हुए मुख्यमंत्री हैं। उनके चुनाव प्रचार में कोई दिक्कत नहीं आने वाली है। चुनाव के दौरान सभी को वोट डालने और प्रचार करने का अधिकार है। ये चुनाव पांच साल बाद हो रहे हैं। कोई 6 महीनें में तैयार होने वाली फसल नहीं जो साल में दो बार हो जाए।केजरीवाल मामले में कोर्ट ने ये भी कहा कि वो सीएम हैं और इस समय चुनाव का मौसम है। उनके खिलाफ कोई ऐसा केस नहीं है जिससे सिद्ध हो कि ये आदतन अपराधी हैं।

मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी
दिल्ली शराब घोटाले मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत राउज एवेन्यू कोर्ट ने 15 मई तक के लिए बढ़ दी है। कोर्ट ने मामले में आगे की बहस के लिए 15 मई की तारीख तय की है। मनीष वर्तमान समय में तिहाड़ जेल में बंद हैं।

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...