14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयइतनी तेज आंधी चली एक पल के लिए मेट्रो ट्रेन भी हिल...

इतनी तेज आंधी चली एक पल के लिए मेट्रो ट्रेन भी हिल गई! दिल्ली में अचानक कहां से आ गया तूफान

Published on

नई दिल्ली :

दिल्ली में रात करीब 10 बजे अचानक तेज आंधी ने मौसम को पूरी तरह से बदल दिया। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि मेट्रो के पहिए थम गए। दिल्ली के साथ ही नोएडा में तूफान देखने को मिला। तेज हवा और तूफान की वजह से बिजली की सप्लाई भी बाधित हुई। तेज तूफान का असर पश्चिमी दिल्ली में सबसे अधिक देखने को मिला। आंधी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों को महसूस हुआ कि मानों मेट्रो भी हिल गई। शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन रुकी हुई थी। बार बार बिजली फेल हो रही थी। तब लोगों को इस बात का अहसास हुआ। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में मौसम बदलने के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की दो उड़ानों को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया है.

मौसम विभाग ने की थी भविष्यवाणी
इससे पहले क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने पूरे दिल्ली और एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा) के आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी/तूफान के साथ बारिश (बारिश के बाद) की चेतावनी दी थी। इसके साथ ही 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया था। मौसम विभाग के अनुसार कैथल, नरवाना, राजौंद, असंध, सफीदों, बरवाला, जिंद, हिसार, हांसी, सिवानी, महम, तोशाम (हरियाणा) के आसपास के इलाकों में हल्की तीव्रता वाली बारिश/बूंदाबांदी का भी अनुमान जताया गया था।

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम
इससे पहले दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस साल की इस अवधि के लिए सामान्य है। आईएमडी के मुताबिक, दिन में सापेक्षिक आर्द्रता 47 से 64 प्रतिशत के बीच रही। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख और वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार देर रात हल्की-फुल्की बारिश होगी। इसके अलावा शनिवार एवं रविवार को बारिश की संभावना है। मौसम कार्यालय के मुताबिक, शनिवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...