14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयराष्ट्रपति के कोटे से राज्यसभा सांसद बनवाने वाला ठग दबोचा गया, खुद...

राष्ट्रपति के कोटे से राज्यसभा सांसद बनवाने वाला ठग दबोचा गया, खुद को बताता था प्रोटोकॉल ऑफिसर

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां दो आरोपियों ने 2 करोड़ की ठगी को अंजाम दिया. पुलिस ने दोनों दो शातिर धोखेबाजों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने एक व्यक्ति से राष्ट्रपति कोटे से राज्यसभा सीट दिलाने के नाम पर 2 करोड़ रुपये ऐंठे थे. फिलहाल दोनों आरोपियों को जाली दस्तावेज और कुछ नई खरीदी गई संपत्ति के दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है.

जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल को दिल्ली के किशनगढ़ के रहने वाले नरेंद्र सिंह ने इस मामले की शिकायत की थी. शिकायत में कहा गया था कि अगस्त 2023 में मैं नानक दास के जरिए नवीन कुमार सिंह से मिला. नवीन कुमार सिंह ने खुद को राष्ट्रपति का प्रोटोकॉल अफसर बताया था.

नवीन कुमार से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि दिल्ली के लक्ष्मी नगर के रहने वाले करन नाम के शख्स से उसने राष्ट्रपति से जुड़े 2 फर्जी दस्तावेज बनवाए थे और नरेंद्र को भेजे थे, जिससे उसको विश्वास में ले सके. इसके बाद नरेंद्र से 2 करोड़ रुपये ऐंठ लिए. ठगी के पैसों से आरोपियों ने बिहार और दूसरी जगहों पर संपत्तियां खरीदीं. पुलिस ने जब मामले की जांच की तो आरोपियों के पास से संपत्तियों के फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं.

पुलिस का कहना है कि 25 अप्रैल 2024 को किशनगढ़ थाने में जालसाजी की सूचना मिली थी. इसके बाद कॉल करने वाले शिकायतकर्ता नरेंद्र सिंह से पूछताछ की गई. पुलिस ने 43 वर्षीय नवीन कुमार सिंह निवासी सेक्टर 36 नोएडा और 48 वर्षीय नानक दास निवासी नागौर राजस्थान को अरेस्ट किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया गया.

पूछताछ के दौरान आरोपी नवीन कुमार सिंह ने धोखाधड़ी की बात स्वीकार कर ली. दोनों आरोपियों ने नरेंद्र से कहा था कि वे राष्ट्रपति के कोटे से संसद में राज्यसभा सीट दिलाने में मदद कर सकते हैं. इसके ऐवज में आरोपियों ने दो करोड़ रुपये की मांग रखी और खाते में दो बार 1.25 करोड़ और 75 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए.

आरोपी के नोएडा ऑफिस में की छापेमारी, मिले कई फर्जी दस्तावेज
आरोपी नवीन कुमार सिंह की रिमांड के दौरान उसके नोएडा स्थित ऑफिस में छापेमारी की गई, जहां से अन्य व्यक्तियों के फर्जी दस्तावेज व आवेदन बरामद किए गए. इसके बाद बिहार से आरोपी के पिता के पास से नई खरीदी गई संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए.

इसके अलावा राजस्थान के नागौर के रहने वाले दूसरे आरोपी 48 वर्षीय नानक दास को भी गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान नानकदास ने भी स्वीकार किया कि जाली दस्तावेज करण नाम के एक व्यक्ति से तैयार कराए थे. पुलिस अब आरोपी करण को पकड़ने की कोशिश कर रही है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...