7.6 C
London
Thursday, February 12, 2026
HomeUncategorizedलोन लेकर महंगे फोन खरीदने की भारतीयों में मची होड़, जानें किसकी...

लोन लेकर महंगे फोन खरीदने की भारतीयों में मची होड़, जानें किसकी रही सबसे ज्यादा डिमांड?

Published on

एक वक्त था, जब भारत में लोन लेकर खरीदारी करने से लोग डरते थे, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। भारतीयों के बीच इन दिनों महंगे स्मार्टफोन खरीदने की होड़ मची हुई है। हालात यह हैं भारतीय लोन लेकर महंगे फोन खरीद रहे हैं। इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) के मुताबिक भारत के स्मार्टफोन मार्केट में सालाना हिसाब से 11.5 फीसद की ग्रोथ दर्ज की गई है। अगर आंकड़ों की बात करें, तो साल 2024 की पहली तिमाही में 34 मिलियन स्मार्टफोन की बिक्री हुई है।

क्यों बढ़ा लोन लेकर फोन खरीदने का क्रेज
दरअसल आज के वक्त में ढ़ेर सारे माइक्रो फाइनेंसिंग प्लेटफॉर्म मौजूद हैं, जो आसानी से ग्राहकों को लोन उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही बेहद सस्ती दर और आसानी किस्तों पर लोन मौजूद है। इसके अलावा लोन डिजिटिली उपलब्ध है। मतलब आपको लोन के लिए ज्यादा दौड़भाग और पेपर वर्क नहीं करना पड़ रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से लेकर यूपीआई प्लेटफॉर्म और फिनटेक कंपनियां कम दर पर लोन की सुविधा उपलब्ध करा रही हैं। ऐसे में लोन लेकर फोन खरीदने की होड़ मची है।

इन फोन की बढ़ी डिमांड
आज के वक्त में 8,000 से 12,000 हजार प्राइस प्वाइंट वाले स्मार्टफोन की डिमांड के गिरावट दर्ज की जा रही है। इन प्राइस प्वाइंट वाले स्मार्टफोन में 14 फीसद तक की कमी देखने को मिली है। वही, 15 हजार से 20 हजार रुपये के मिड बजट सेमगेंट के स्मार्टफोन की सेल में इजाफा दर्ज किया गया है। इसमें पिछले साल के मुकाबले में 22 फीसद की ग्रोथ दर्ज की गई है।

इन फोन की रही सबसे ज्यादा डिमांड
iPhone 14
iPhone 15
iPhone 14 Plus
Redmi 13CVivo T2x
Samsung Galaxy A15
Vivo Y28
Apple iPhone14

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...