18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
HomeUncategorized7 Kg सोना, 60 Kg चांदी, 50 LIC की पॉलिसी... करोड़ों की...

7 Kg सोना, 60 Kg चांदी, 50 LIC की पॉलिसी… करोड़ों की मालकिन हैं कंगना रनौत

Published on

क्वीन… तनु वेड्स मनु से लेकर तेजस जैसे शानदार फिल्में देने वाली कंगना रनौत ने बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से छाप छोड़ने के साथ ही अब राजनीतिक गलियारों में भी एंट्री ले ली है. मंगलवार को फिल्म अभिनेत्री ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से अपना नामांकन दाखिल किया है.उन्होंने नॉमिनेशन फाइल करने के बाद चुनाव को लोकतंत्र का पर्व बताते हुए मंडी से चुनाव लड़ने को अपने लिए गर्व बताया है.

राजनीति में आने से पहले ही उन्हें विभिन्न मुद्दों पर अपने राजनीतिक विचार रखते हुए देखा जाता रहा है और अब उन्होंने पॉलिटिक्स में एंट्री ले ली है. कंगना रनौत भाजपा के करोड़पति उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल हैं. आइए जानमते हैं उनके पास क्या-क्या है?

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन
देश में लोकसभा चुनाव जारी हैं और चार चरणों का मतदान हो चुका है. बाकी बचे तीन चरणों के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी जारी है और इस क्रम में आज बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हिमाचल की मंडी सीट से नामांकन किया. पॉलिटिक्‍स पर खुलकर विचार रखने वाली कंगना रनौत का जन्‍म भी 23 मार्च 1987 को हिमाचल के मंडी जिले में ही हुआ था. कंगना रनौत की नेटवर्थ के बारे में बात करें, तो उनके द्वारा चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में ये 90 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है.

कंगना पर 17 करोड़ की देनदारी
12वीं पास बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी कैंडिडेट कंगना रनौत के पास कैश 2 लाख रुपये है और तमाम बैंक खातों, शेयरों-डिबेंचर्स और ज्वैलरी समेत अन्य को जोड़कर कुल चल संपत्ति 28,73,44,239 रुपये है. जबकि अचल संपत्ति 62,92,87,000 रुपये है. वहीं देनदारी की बात करें तो कंगना रानौत के ऊपर 17,38,00000 रुपये है.

करोड़ों का गोल्ड-डायमंड ज्वैलरी और लग्जरी कारें
चुनावी हलफनामे के मुताबिक, Kangana Ranaut के पास 6 किलो 700 ग्राम सोना और ज्वैलरी है, जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई गई है. इसके अलावा उनके पास 60 किलो चांदी है, जिसकी वैल्यू 50 लाख रुपये है. इसके अलावा उनके पास करोड़ों की डायमंड ज्वैलरी भी मौजूद है, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

इसके अलावा कंगना को महंगी और लग्जरी कारों का भी शौक है और उनके कार कलेक्‍शन में एक से बढ़कर एक गाड़ियां हैं. चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में उन्होंने दो कारों का जिक्र किया है. इनमें एक BMW 7-सीरीज और दूसरी Mercedes Benz GLE SUV है. इन दोनों कारों की कुल कीमत 1.56 करोड़ रुपये बताई गई है.

कंगना के नाम 50 एलआईसी पॉलिसी
कंगना रनौत की चल संपत्ति की डिटेल देखें, तो इसमें सबसे खास बात ये है कि उनके नाम पर एक दो नहीं, बल्कि 50 LIC Policies हैं और ये सभी पॉलिसीज एक ही तारीख 4 जून 2008 को खरीदी गई हैं. इसके अलावा उन्होंने शेयरों में भी निवेश किया है. मनिकर्णिका फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के 9999 शेयर इनके पास हैं, जिसमें उनका टोटल कैपिटल इन्वेस्टमेंट अमाउंट 1.20 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

फिल्मों के जरिए जबरदस्त कमाई
कंगना रनौत की गिनती बॉलीवुड की सबसे अमीर और महंगी अभिनेत्रियों में की जाती है. इसका अंदाजा उनकी मैच फीस को देखकर भी लगाया जा सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना एक फिल्म करने के लिए करीब 15 से 25 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. कंगना की अन्य सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में लम्हे, फैशन, राज 2, वन्स अपोन ए टाइम इन मुंबई, मणिकर्णिका और पंगा शामिल हैं, जिन्होंने फैंस के बीच उन्हें अलग पहचान दिलाई है.

विज्ञापनों के जरिए भी मोटी कमाई
एक ओर जहां कंगना की नेटवर्थ में बड़ा हिस्सा फिल्मों में एक्टिंग के जरिए होने वाली आय का है, तो वहीं दूसरी ओर ब्रांड्स एंडोर्समेंट्स के जरिए भी उनकी मोटी कमाई होती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Kangana Ranaut एक ब्रांड का विज्ञापन करने के लिए 3-3.5 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. इसके अलाना उनकी कमाई के अन्य जरियों में और चीज का अहम रोल है. दरअसल, अभिनेत्रों के साथ ही कंगना एक निर्देशक और फिल्म निर्माता भी हैं, इसका भी उनकी इनकम में बड़ा योगदान है.

मुंबई से मनाली तक आलीशान घर
करोड़ों की नेटवर्थ वाली अभिनेत्री कंगना रनौत हिमाचल के मनाली में कंगना के पास एक शानदार बंगला है, जिसकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा, मुंबई में पांच बेडरूम का एक अपार्टमेंट हैं, जिसकी कीमत 15 से 20 करोड़ रुपये आंकी गई है. मुंबई के पाली हिल में एक बड़ा ऑफिस स्पेस भी उनके पास है, जिसकी कीमत भी करोड़ों में है.

Latest articles

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...