18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
HomeUncategorizedबॉलीवुड पर बरसे नसीरुद्दीन शाह, कहा - कोरियन फिल्में हिंदी से हजार...

बॉलीवुड पर बरसे नसीरुद्दीन शाह, कहा – कोरियन फिल्में हिंदी से हजार गुना ज्यादा बेहतर होती हैं, जल्द फूटेगा बबल!

Published on

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के वेटरन एक्टर नसीरुद्दीन शाह एक्टिंग के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। पिछले चार दशकों में उन्होंने फिल्मों के अलावा थिएटर और टीवी पर अपनी दमदार परफॉर्मेंस से अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने हाल ही में बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बात की। कोरियन और थाईलैंड की फिल्मों को हिंदी फिल्मों से हजारों गुना बेहतर बताया। ये भी कहा कि उन्हें बॉलीवुड लव स्टोरीज से सख्त नफरत है और जल्द ही हिंदी फिल्मों का बबल फूटेगा, क्योंकि ये एक मकसद से बनाई जा रही हैं।

नसीरुद्दीन शाह ने एक उर्दू फिल्म फेस्टिवल में हिंदी फिल्मों, बॉलीवुड पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘अगर आप कोरियन फिल्में देखिए। अगर आप थाईलैंड की फिल्में देखिए, वो हजार गुना बेहतर हैं हमारी फिल्मों से। और हम अपनी छाती पीट रहे हैं कि सारी दुनिया में बॉलीवुड की फिल्में देखी जा रही हैं। एक तो ये बॉलीवुड लव से मुझे सख्त नफरत है।’

नसीरुद्दीन ने बॉलीवुड पर बोला हमला
73 साल के एक्टर ने आगे कहा, ‘जिस तरह से हिंदुस्तानी खाना खाया जा रहा है दुनियाभर में, हमारी हिंदी फिल्में भी दुनियाभर में देखी जा रही हैं। भई हिंदुस्तानी खाने में कुछ दम होता है, इसीलिए वो खाया जा रहा है।’

मकसद से बनाई जा रही हैं फिल्में
वो आगे बोले, ‘हिंदी फिल्मों का बबल फूटेगा, मुझे इसका यकीन है, क्योंकि सार नहीं है उसमें। और सिर्फ एक मकसद से ये फिल्में बन रही हैं और ये मकसद सभी को मालूम है।’वर्कफ्रंट की बात करें तो नसीरुद्दीन शाह को पिछली बार ‘कुत्ते’ फिल्म में देखा गया था। इसका डायरेक्शन आसमान भारद्वाज ने किया था। फिल्म में तब्बू, अर्जुन कपूर, राधिका मदान, कोंकणा सेन शर्मा और कुमुद मिश्रा जैसे स्टार्स भी नजर आए।

Latest articles

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...