13.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorizedसलमान खान केस में फेसबुक फ्रेंड्स बने दुश्मन, चौधरी ने हरपाल से...

सलमान खान केस में फेसबुक फ्रेंड्स बने दुश्मन, चौधरी ने हरपाल से कहा था, मैं पकड़ा गया, तो तुम्हें छोडूंगा नहीं

Published on

मुंबई:

सलमान खान के यहां हुए शूटआउट केस में मुंबई क्राइम ब्रांच ने अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें रेकी करने वाला मोहम्मद रफीक चौधरी और रेकी करवाने वाला हरपाल सिंह भी शामिल हैं। चौधरी को राजस्थान से पिछले सप्ताह पकड़ा गया था, जबकि हरपाल को तीन दिन पहले हरियाणा से अरेस्ट किया गया।

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों की दोस्ती कई साल पहले फेसबुक पर हुई थी। हरपाल उन दिनों लॉरेंस बिश्नोई के एक फेसबुक पेज से जुड़ा हुआ था। उसने बाद में इसमें चौधरी को भी जोड़ लिया। हरपाल साल 2022 में भटिंडा के केस में और 2023 में रायपुर में उगाही व शूटआउट के केस में गिरफ्तार हुआ। जेल से रिहा होने के बाद उसने चौधरी को सलमान खान के यहां शूटआउट की पूरी साजिश बताई। शूटरों को घर दिलाने, उन्हें फाइनेंस करने और खुद इस अभिनेता के घर की रेकी करने को भी कहा।

हरपाल सिंह को क्या थी गफलत
14 अप्रैल के शूटआउट के बाद जब शूटर व हथियार सप्लायर्स पकड़े गए, तो चौधरी को अपनी गिरफ्तारी का अंदेशा हो गया। उसने हरपाल से कहा कि यदि मैं पकड़ा गया, तो तुम्हें भी छोडूंगा नहीं। हरपाल सिंह ने इस पर कहा कि यदि पकड़े भी गए, तो तीन-चार महीने बाद जमानत मिल जाएगी। हरपाल को यह अंदाज नहीं था कि मुंबई पुलिस इस केस में मकोका लगा देगी। मकोका महाराष्ट्र के अलावा सिर्फ दिल्ली, गुजरात व एक अन्य राज्य में ही लागू है।

लॉरेंस की कस्टडी में अभी लगेगी देर
मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी के अनुसार, इस केस में कई और लोगों की जल्द गिरफ्तारी होगी। लॉरेंस बिश्नोई की क्राइम ब्रांच कब कस्टडी लेगी? इस सवाल के जवाब में इस अधिकारी ने कहा कि हमें इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की परमिशन लेनी पड़ेगी। लॉरेंस इन दिनों गुजरात की साबरमती जेल में है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...