18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
HomeUncategorizedब्रिटेन के पीएम और उनकी पत्‍नी की रईसी कैसे बढ़ा रही इन्‍फोसिस?...

ब्रिटेन के पीएम और उनकी पत्‍नी की रईसी कैसे बढ़ा रही इन्‍फोसिस? अमीरों की लिस्‍ट में और ऊपर

Published on

नई दिल्‍ली:

इन्‍फोसिस के कारण ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक और उनकी पत्‍नी अक्षता मूर्ति की रईसी बढ़ती जा रही है। दो साल पहले एनुअल ‘संडे टाइम्स रिच लिस्ट’ में पहली बार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी ने जगह बनाई थी। इस लिस्‍ट के 2024 एडिशन में वे और ऊपर पहुंच गए हैं। उनकी रैंकिंग में उछाल की वजह इन्‍फोसिस की आकर्षक शेयरहोल्डिंग है। सुनक और अक्षता दोनों की उम्र 44 साल है। यह कपल 65.1 करोड़ पाउंड की अनुमानित संपत्ति के साथ सूची में पिछले साल 275वें पायदान पर था। लिस्‍ट में अब यह चढ़कर 245वें स्थान पर पहुंच गया है। इसके साथ ही वे ब्रिटिश प्रधानमंत्री आवास ’10 डाउनिंग स्ट्रीट’ को अपना घर कहने वाले सबसे धनी लोग बन गए हैं। अक्षता इन्‍फोसिस के संस्‍थापक नारायण मूर्ति की बेटी हैं।

अक्षता मूर्ति की कमाई पति से ज्‍यादा
ऐसा कहा जाता है कि अक्षता मूर्ति की कमाई उनके पति से कहीं अधिक है। कारण है कि फरवरी में प्रकाशित वित्तीय विवरणों के हवाले से कहा गया है कि सुनक ने 2022-23 में 22 लाख ब्रिटिश पाउंड की कमाई की। जबकि पिछले वर्ष मूर्ति ने लाभांश के रूप में एक अनुमान के अनुसार 1.3 करोड़ ब्रिटिश पाउंड कमाए।अखबार के विश्लेषण में कहा गया, ‘दंपती की सबसे मूल्यवान संपत्ति इन्‍फोसिस में मूर्ति की हिस्सेदारी है, जो बेंगलुरु स्थित आईटी कंपनी है, जिसकी सह-स्थापना मूर्ति के पिता (नारायण मूर्ति) ने की थी।’

हिंदुजा परिवार टॉप पर
ब्रिटेन के सबसे धनी परिवारों के वार्षिक संकलन में एक बार फिर भारतीय मूल के हिंदुजा परिवार को शीर्ष पर रखा गया है। उन्‍होंने सेंट्रल लंदन में अपने बिल्कुल नए लक्जरी ओडब्ल्यूओ होटल के उद्घाटन के मद्देनजर पिछले साल अपनी संपत्ति में बढ़ोतरी देखी जो 37.196 अरब ब्रिटिश पाउंड तक पहुंच गई।इस साल की ‘संडे टाइम्स रिच लिस्ट’ के टॉप 10 में भारत में जन्मे भाइयों, डेविड और साइमन रूबेन भी शामिल हैं, जो पिछले साल के चौथे से ऊपर होकर अब तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उनकी संपत्ति लगभग 24.977 अरब ब्रिटिश पाउंड होने का अनुमान है।

इस सूची में नंबर आठ पर अप्रवासी भारतीय कारोबारी आर्सेलर मित्तल के लक्ष्मी नारायण मित्तल है। उनकी अनुमानित संपत्ति 14.921 अरब ब्रिटिश पाउंड है। पिछले साल के मुकाबले वह सूची में दो स्थान नीचे आए हैं। वहीं, सूची में 23वें स्थान पर वेदांत रिसोर्सेज के उद्योगपति अनिल अग्रवाल हैं। उनकी अनुमानित संपत्ति सात अरब ब्रिटिश पाउंड है। वह भी 2023 के मुकाबले एक स्थान नीचे आए हैं।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...