13.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorizedकोरोना काल में इस सेक्टर से गई थीं सबसे ज्यादा नौकरियां... अब...

कोरोना काल में इस सेक्टर से गई थीं सबसे ज्यादा नौकरियां… अब होने वाली हैं 2 लाख भर्तियां!

Published on

नई दिल्ली,

कोविड-19 के बाद से जोरदार तरक्की की रफ्तार पकड़ चुके टूरिज्म सेक्टर में अब नौकरियों की बरसात होने वाली है. कोरोना महामारी के के दौरान जहां इस सेक्टर ने सबसे ज्यादा छंटनी की थी. वहीं अब यही क्षेत्र लोगों को सबसे ज्यादा संख्या में रोजगार देने के लिए तैयार है. टीमलीज की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 1 से डेढ़ साल के दौरान होटल, रेस्टोरेंट और टूरिज्म सेक्टर में कुल मिलाकर 2 लाख लोगों को नौकरियां मिलेंगी. इनमें से आधी से ज्यादा नौकरियां अकेले होटल सेक्टर में आएंगी.

फिलहाल ज्यादातर हायरिंग उन पोजीशंस पर हो रही हैं जो कोविड-19 के दौरान भारी छंटनी की वजह से खाली हुई थी. इसके अलावा देश में होटल सेक्टर अपनी आक्रामक विस्तार योजनाओं को पूरा करने के लिए भी हजारों की संख्या में हायरिंग कर रहा है.

होटलों में जल्द नौकरी छोड़ते हैं कर्मचारी!
होटल सेक्टर में सबसे ज्यादा नौकरियां पैदा होने की वजह है कि विस्तार योजनाएं हैं, जिसके तहत होटल्स अब ज्यादा कमरे जोड़ रहे हैं. बिजनेस और वैकेशन ट्रैवल ने अब देश में होटल रुम्स की डिमांड बढ़ा दी है. ऐसे में होटल्स में स्थायी, अस्थायी और गिग नौकरियों की भरमार होने वाली है.

नौकरियों के मौकों में इजाफा होने की एक बड़ी वजह मौजूदा कर्मचारियों की नौकरी छोड़ने की तेज दर भी है. आंकड़ों के मुताबिक ज्यादातर छोटे और मध्य स्तर के होटलों में हर महीने 30 से 50 फीसदी तक कर्मचारी नौकरी छोड़ रहे हैं. इसके चलते रिप्लेसमेंट हायरिंग भी तेजी से हो रही है.

घरेलू टूरिज्म ने दिखाया दम!
वैसे होटल इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा फायदा घरेलू टूरिज्म से मिला है. टीमलीज के अनुमान के मुताबिक भारत में घरेलू पर्यटकों की संख्या अगले एक से दो साल में हर साल 1 करोड़ तक बढ़ सकती है. अभी ये संख्या 18 करोड़ से लेकर 20 करोड़ है.घरेलू पर्यटकों के साथ साथ देश में विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी लगातार तेजी आने का अनुमान है. विदेशी पर्यटकों की संख्या 20 फीसदी बढ़ने का अनुमान है. फिलहाल देश में सालाना 1 करोड़ विदेशी पर्यटक आते हैं जो अगले 5 से 6 साल में 3 गुना बढ़ने का अनुमान है.

होटलों में मिलेंगी 1 लाख नौकरियां!
जाहिर है इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा फायदा होटल उद्योग को ही मिलेगा. ऐसे में यहां पर सेल्स, मार्केटिंग, डिजिटल मार्केटिंग, तकनीकी स्टाफ, एचआर समेत कई सेगमेंट में प्रोफेशनल्स की डिमांड बढ़ने वाली है. रेटिंग फर्म ICRA की हालिया रिपोर्ट में भी दावा किया गया था कि होटल उद्योग 2024-25 में 7से 9 परसेंट की रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज करने की संभावना है.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...