17.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़बच्चों को योगाभ्यास सिखाने का अनूठा प्रयोग, जंगल की सैर करवाते हुए...

बच्चों को योगाभ्यास सिखाने का अनूठा प्रयोग, जंगल की सैर करवाते हुए करवाए आसन

Published on

— योग रिसर्च सेंटर कस्तूरबा अस्पताल हबीबगंज में ग्रीष्म कालीन योग शिविर का समापन

भोपाल

भेल के हबीबगंज स्थित योग रिसर्च सेंटर में बच्चों के लिए निःशुल्क ग्रीष्म कालीन योग शिविर का आयोजन किया गया। 8 मई से 18 मई तक चले उक्त शिविर में बच्चों को योगाभ्यास का अनूठा प्रयोग करते हुए जंगल में सैर करवाते हुए आसन करवाए। योगाभ्यास के शुरुआत में बच्चों को ऊं के उच्चारण के साथ शांति मंत्र का पाठ किया।

प्रतिमा प्रसाद बच्चों से पूछा यह बताओ आपको जंगल की सैर करना अच्छा लगता है। सभी ने कहा हां, तब वह बोलीं कि चलो हम सब मिलकर काल्पनिक जंगल की सैर करते हैं। आपको जंगल में जाते समय क्या क्या दिखाईं दे रहा है। चारों और पेड़ ही पेड़ दिखाई दे रहे हैं, इनमें ताड़ का पेड़ भी दिखाई दे रहा है, तो आइए हम सब मिलकर उसकी तरह लम्बे होने का प्रयास करते हैं। इसके लिए हम सीधे खड़े होकर दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में गुंथकर सिर पर रखकर एड़ी उठाते हुए हाथों को ऊपर ले जाते हैं और ताड़ के पेड़ की तरह ऊंचाई का अनुभव करते हैं। अब हम देख रहे हैं कि जंगल में हवा चल रही है तो ताड़ का पेड़ दाएं बाएं हिल रहा है आइए आप भी दाएं बाएं हिलिए। इस तर्ज पर बच्चों को योग के गुर सिखाए गए।

जंगल के नजारों के काल्पनिक दश्य के साथ चार—चार बच्चों को ग्रुप बनाकर उनसे अभ्यास करवाया। बच्चों को एक—दूसरे के बारे में जानकारी मिले, इसके लिए ग्रुप डिस्कशन करवाया। शीतली प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, नाड़ी शोधन प्राणायाम करवाया। साथ में योग निद्रा और ध्यान करवाया। बच्चों ने आनंद लेते हुए दस दिवसीय बाल योग शिविर में अपने स्वास्थ्य के प्रति अच्छी जागरूकता दिखाई। इस मौके पर डाक्टर रश्मि परमहंस, डॉक्टर अनिता तिवारी, योग शिक्षिका प्रतिमा प्रसाद,स्वामी अमृत बिन्दु, देवी शंकर कुन्हारा, प्रियंका कुन्हारा के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।

Latest articles

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

More like this