15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
HomeUncategorizedवोट डालने पहुंचे धर्मेंद्र को आया पैपराजी पर गुस्सा- मालूम है जो...

वोट डालने पहुंचे धर्मेंद्र को आया पैपराजी पर गुस्सा- मालूम है जो मुझसे कहलवाना चाहते हैं

Published on

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र को उनके कूल और मजेदार अंदाज के लिए जाना जाता है. फिल्मों में कई मस्तमौला किरदार निभा चुके धर्मेंद्र रियल लाइफ में भी काफी कूल हैं और सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ दिलचस्प बातें शेयर करते रहते हैं. मगर सोमवार को धर्मेंद्र थोड़े गुस्से में और इरिटेट होते नजर आए. सोमवार को धर्मेंद्र मुंबई के एक स्कूल में वोट डालने पहुंचे थे. वोट डालकर बाहर निकलते हुए धर्मेंद्र पैपराजी एक सवाल पर नाराज नजर आए. उन्होंने सवाल करने वाले को नसीहत भी दे डाली.

‘वीरू’ को आया गुस्सा
88 साल के धर्मेंद्र, बॉलीवुड के आइकॉनिक एक्टर्स में से एक हैं. ‘शोले’ में वीरू का यादगार किरदार निभाने वाले धर्मेंद्र सोमवार को मुंबई के जुहू इलाके में वोट डालने पहुंचे थे. लाल कलर की चेक शर्ट और ब्लैक हैट में धर्मेंद्र हमेशा की तरह बहुत कूल लग रहे थे. मगर वोट डालकर बाहर निकलते वक्त एक सवाल ने उनकाथोड़ा मूड बिगाड़ दिया.

पैपराजी वरिंदर चावला के एक वीडियो में धर्मेंद्र एक कैमरापर्सन के किसी वोटिंग से जुड़े सवाल से इरिटेट होते नजर आ रहे हैं. इस सवाल के जवाब में उन्होंने पलटकर नसीहत दे डाली. वीडियो में वो बोलते नजर आ रहे हैं, ‘यार अच्छे शहरी बनो, रईस बच्चे बनो, मां-बाप से प्यार करो, आपको मालूम है जो आप मुझसे कहलवाना चाहते हैं.’

धर्मेंद्र ने की थी हेमा मालिनी के लिए वोट देने की अपील
लोकसभा चुनाव 2024 में, सोमवार को पांचवें चरण की वोटिंग चल रही है. धर्मेंद्र की पत्नी, हेमा मालिनी मथुरा से सांसद हैं और उनके निर्वाचन क्षेत्र के लिए वोटिंग दूसरे चरण में हो चुकी है.

अप्रैल में, मथुरा में हुई वोटिंग के दिन धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी के लिए वोट देने की अपील करते हुए, एक खास वीडियो शेयर किया था. उन्होंने कहा था, ‘आप समझ गए होंगे मैं आज आपसे क्यों बातचीत कर रहा हूं, अपनी हेमा के लिए, हमारी हेमा के लिए. हेमा तीसरी दफा वहां से इलेक्शन लड़ रही है. पिछले इलेक्शन में मैं भी आया था. हेमा को उस नगरी से उस मिट्टी से बेपनाह प्यार हो गया है. वो चाहती है कि वो इसे बहुत सुन्दर बना दें.’

धर्मेंद्र के काम की बात करें तो वो पिछले साल रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे. उनके काम को लोगों ने बहुत पसंद किया था. अब वो जल्द ही ‘हाउसफुल 5’ में नजर आएंगे

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...