15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
HomeUncategorizedभारतीय रेलवे को म‍िला बड़ा कॉन्‍ट्रैक्‍ट, बांग्‍लादेश को सप्‍लाई करेगा 200 पैसेंजर...

भारतीय रेलवे को म‍िला बड़ा कॉन्‍ट्रैक्‍ट, बांग्‍लादेश को सप्‍लाई करेगा 200 पैसेंजर डिब्‍बे, सुपरपावर वाला दमखम!

Published on

नई दिल्‍ली

भारतीय रेलवे बांग्लादेश को 200 पैसेंजर कोच की आपूर्ति करेगा। इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी कंपनी राइट्स लिमिटेड ने बांग्लादेश रेलवे को 200 ब्रॉड गेज (बीजी) पैसेंजर कोच की सप्‍लाई के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। राइट्स भारतीय रेलवे की इंजीनियरिंग कंसल्‍टेंसी फर्म है। इस करार का मूल्य 11.12 करोड़ डॉलर है, जो लगभग 915 करोड़ रुपये के बराबर है। इसे भारतीय रेलवे के एक्‍सपोर्ट डिवीजन RITES ने वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के जरिये हासिल किया है। इस प्रोजेक्‍ट को वर्तमान में यूरोपीय निवेश बैंक (EIB) फाइनेंस कर रहा है।

अनुबंध की शर्तों के अनुसार, राइट्स पैसेंजर कोच की आपूर्ति करेगी। वह डिजाइन विशेषज्ञता, स्पेयर पार्ट्स सपोर्ट और ट्रेनिंग भी प्रदान करेगी। करार में 36 महीने की सप्‍लाई और कमीशनिंग अवधि शामिल है। इसके बाद 24 महीने की वारंटी अवधि होगी।इस समझौते पर सोमवार को ढाका में बांग्लादेश के रेल मंत्री मोहम्मद जिल्लुल हकीम की उपस्थिति में राइट्स और बांग्लादेश रेलवे के अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए।

भारत के नजर‍िये के अनुरूप है कॉन्‍ट्रैक्‍ट
राइट्स के अनुसार, यह अनुबंध स्वदेशी रूप से विकसित विश्व स्तरीय रेलवे रोलिंग स्टॉक के निर्यात के जरिये विकास को बढ़ावा देने के कंपनी के उद्देश्य को रेखांकित करता है, जो ‘मेक इन इंडिया, फॉर द वर्ल्ड’ नजरिये के अनुरूप है।

पहले भी बांग्‍लादेश को हुई थी सप्‍लाई
इस समझौते से पहले राइट्स ने बांग्लादेश रेलवे को 120 ब्रॉड गेज पैसेंजर कोच (एलएचबी प्रकार), 36 ब्रॉड गेज लोकोमोटिव और 10 मीटर गेज लोकोमोटिव की आपूर्ति की थी। इसके अलावा कंपनी ने बांग्लादेश में कई अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर भी मिलकर काम किया है।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...