10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ में ऑटो और ट्रक के बीच हुई सीधी टक्कर, दो की...

छत्तीसगढ़ में ऑटो और ट्रक के बीच हुई सीधी टक्कर, दो की मौत, 5 लोगों की हालत गंभीर

Published on

जशपुर,

छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने इस घटना को लेकर बताया कि मंगलवार तड़के छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में दो नाबालिग लड़कों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए.

एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना देर रात करीब दो बजे हुई जब पीड़ित एक शादी समारोह में कैटरिंग का काम करने के बाद डुमरटोली गांव में अपने घर लौट रहे थे. उन्होंने बताया कि ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद तहसील चौक पर वाहन 10 लोगों को ले जा रहे ऑटो-रिक्शा से टकरा गया.अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों को बगीचा के एक अस्पताल ले गयी जहां डॉक्टरों ने 11 और 14 साल के दो लड़कों को मृत घोषित कर दिया.

उन्होंने बताया कि आठ घायलों में से पांच गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर शहर में एक मेडकल सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया. वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अधिकारी ने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है, फरार ट्रक ड्राइवर को पकड़ने के प्रयास जारी हैं.

Latest articles

छोला मंदिर: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का घर पर हमला, तोड़फोड़ और मारपीट में तीन घायल

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस धाम कॉलोनी में बुधवार रात...

ऑन आर्मी ड्यूटी’ लिखे वाहन से गैस चोरी का खुलासा, तौल में कम निकली गैस; वाहन व सिलेंडर जब्त

भोपाल। राजधानी में घरेलू रसोई गैस चोरी और अवैध रिफिलिंग का एक सनसनीखेज मामला...

जलगंगा संवर्धन अभियान: मंत्री सारंग और महापौर ने किया श्रमदान, बावड़ी से निकाला कचरा

भोपाल। प्रदेश में जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए चलाए जा रहे...

नगर निगम: एमआईसी की बैठक में 19 मुद्दों पर मंथन, स्वच्छता के लिए जमीन पर उतरीं कमिश्नर

भोपाल। राजधानी के नगर निगम मुख्यालय में बुधवार को महापौर मालती राय और कमिश्नर...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...