10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराजनीतिये कोई ब्यूटी कॉटेस्ट नहीं... जयराम रमेश ने बताया कैसे चुना जाएगा...

ये कोई ब्यूटी कॉटेस्ट नहीं… जयराम रमेश ने बताया कैसे चुना जाएगा I.N.D.I.A का पीएम चेहरा

Published on

नई दिल्ली:

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के पीएम चेहरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इंडिया ब्लॉक के पीएम चेहरे को लेकर पूछे गए एक सवाल कहा कि ये चुनाव है कोई ब्यूटी कॉटेस्ट नहीं है, इसलिए भारत के पास नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रधानमंत्री पद का कोई उम्मीदवार नहीं है। रमेश ने बुधवार को कहा कि 4 जून को जनादेश मिलने के बाद प्रधानमंत्री का चयन कुछ ही घंटों के भीतर होगा। अभी लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है और केवल दो ही चरणों की वोटिंग रह गई है।

खरगे ने भी बताया था पीएम चेहरे का फॉर्म्युला
जयराम रमेश का ये बयान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उस बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 4 जून को नतीजे घोषित होने के बाद इंडिया ब्लॉक के सभी 26 गठबंधन दल की बैठक में आम सहमति से प्रधानमंत्री का चयन करेगा। खरगे ने कहा कि यह वही प्रक्रिया अपनाएगा जो यूपीए ने 2004 में अपनाई थी।

‘2004 जैसा क्षण देखने को मिलेगा’
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि आगामी जून को लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A को स्पष्ट जनादेश मिलने के साथ ही ‘2004 जैसा क्षण’ देखने को मिलेगा और इस गठजोड़ के ‘शानदार प्रदर्शन’’ का एक कारण उत्तर प्रदेश में होने वाला बहुत प्रभावशाली बदलाव है। रमेश ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक सांप्रदायिक पिच तैयार कर रहे थे लेकिन उनकी पार्टी ने इस पर खेलने से इनकार कर दिया और उनकी गुगली और बाउंसर को भी विफल कर दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि चार जून को नतीजे वाला दिन 2004 के क्षण की याद दिलाएगा जब भारतीय जनता पार्टी अपने ‘इंडिया शाइनिंग’ (भारत उदय) अभियान के बावजूद सत्ता से बेदखल हो गई थी।

‘नतीजों के कुछ घंटों बाद ही हो जाएगा पीएम चेहरे का ऐलान’
जयराम रमेश ने कहा कि 2004 में चार दिन के भीतर ही प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह के नाम की घोषणा कर दी गई थी। इस बार दो दिन भी नहीं लगेंगे। कुछ ही घंटों में नाम तय हो जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या राहुल गांधी पीएम पद के उम्मीदवार होंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि इसका फार्मूला यह है कि सबसे बड़ी पार्टी का उम्मीदवार ही प्रधानमंत्री होगा।

रमेश के मुताबिक, यह चुनाव ‘जनता बनाम मोदी’ है, सिर्फ ‘I.N.D.I.A’ का ‘जनबंधन’ बनाम मोदी नहीं है। यह चुनाव किसान बनाम मोदी है, महिला बनाम मोदी है, मजदूर बनाम मोदी है, युवा बनाम मोदी है। यह सोशल इंजीनियरिंग है, एससी, एसटी, ओबीसी मोदी के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा, यह एक ऐसा चुनाव है जब लोग बहुत चुपचाप उठ रहे हैं और इस थके हुए और फीके पड़ चुके प्रधानमंत्री को संदेश भेज रहे हैं कि आप निवर्तमान प्रधानमंत्री हैं और चार जून को आप सत्ता से बाहर जा रहे हैं।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...