11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराजनीतिघटना के दो पहलू हैं... मालीवाल केस में सीएम केजरीवाल की पहला...

घटना के दो पहलू हैं… मालीवाल केस में सीएम केजरीवाल की पहला रिएक्शन, स्वाति ने किया पलटवार

Published on

नई दिल्ली

स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वो इस मामले में निष्पक्ष जांच चाहते हैं, क्योंकि इस घटना के दो पहलू हैं। केजरीवाल के बयान पर स्वाति मालीवाल ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि आरोपी मुख्यमंत्री, जिनके ड्राइंग रूम में मुझे पीटा गया था, ने आखिरकार कहा है कि वह मामले में स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच चाहते हैं।

स्वाति ने किया पलटवार
स्वाति मालीवाल ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘मेरे कंप्लेंट फाइल करते ही नेताओं और वालंटियर की पूरी आर्मी मेरे पीछे लगाई गई, मुझे BJP का एजेंट बुलाया गया, मेरा चरित्र हरण कराया गया, काट पीट के वीडियो लीक की गई, मेरी victim shaming करी गई, आरोपी के साथ घूमे, उसको क्राइम सीन पे दोबारा आने दिया और सबूत से छेद छाड़ करी गई, आरोपी के लिये ख़ुद सड़क पे उतर गये, और अब मुख्यमंत्री साहब जिनके ड्राइंग रूम में मुझे पीटा गया, वो कह रहे हैं कि उन्हें इस मामले में निष्पक्ष जाँच चाहिए। इससे बड़ी विडंबना क्या ही होगी। मैं इसे नहीं मानती। कथनी और करनी एक समान होनी चाहिये।

सीएम केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया आई सामने
इस केस में पहली बार अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और न्याय मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है और उनका बयान कार्यवाही को प्रभावित कर सकता है।

बता दें कि स्वाति मालीवाल ने एक दिन पहले भी आरोप लगाया था कि उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है। कुछ नेताओं पर दबाव डाला जा रहा है कि स्वाति के ख़िलाफ़ गंदी बातें बोलनी हैं, उसकी पर्सनल फ़ोटोज़ लीक करके उसे तोड़ना है। ये बोला जा रहा है कि जो उसको सपोर्ट करेगा उसको पार्टी से निकाल देंगे। उन्होंने कहा, तुम हजारों की फौज खड़ी कर दो, अकेले सामना करूँगी क्योंकि सच मेरे साथ है। मुझे इनसे कोई नाराजगी नहीं है, आरोपी बहुत शक्तिशाली आदमी है। बड़े से बड़ा नेता भी उससे डरता है। किसी की हिम्मत नहीं उसके ख़िलाफ़ स्टैंड ले पाए। मैं किसी से उम्मीद भी नहीं करती। दुख इस बात का लगा कि दिल्ली की महिला मंत्री कैसे हंसते मुस्कुराते पार्टी की एक पुरानी महिला साथी का चरित्र हरण कर रही है। मैंने अपनी स्वाभिमान की लड़ाई शुरू की है, इंसाफ़ मिलने तक लड़ाई लड़ती रहूँगी। इस लड़ाई में मैं पूरी तरह अकेली हूँ पर हार नहीं मानूंगी!’

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...