9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल का अगला टारगेट 4250 करोड़

बीएचईएल भोपाल का अगला टारगेट 4250 करोड़

Published on

— पिछले वित्तीय वर्ष में टीसीबी, ईएम और हाईड्रो ने दिखाया कमाल

भोपाल

वित्तीय वर्ष 2023—2024 में बीएचईएल भोपाल यूनिट में सभी यूनिटों में नंबर—वन पोजिशन बनाकर कमाल कर दिया। कभी भेल की त्रिची यूनिट टर्न ओवर में नंबर—वन रहा करती थी, लेकिन इस बार उसने त्रिची यूनिट को भी पीछे छोड़ दिया अब वित्तीय वर्ष 2024—2025 में भोपाल यूनिट में 4250 करोड़ का टर्न ओवर दिया है। कोई बड़ी बात नहीं कि यहां के मुखिया जब वित्तीय वर्ष 2023—2024 में 3403 करोड़ का टर्न ओवर दे सकते हैं फिर 4000 करोड़ का टर्न ओवर पूरा कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक 2022—2023 में ईएम ग्रुप टर्न ओवर में नंबर—वन रहा था। इसी तरह टीसीबी और हाइड्रो ने भी नंबर—दो और तीन की पोजिशन दिखाई थी। वित्तीय वर्ष 2023—2024 में भी इसी तरह की पोजिशन रही। साफ जाहिर है कि आर्डरों की भरमार के चलते ईएम ग्रुप ने —800 करोड़, टीसीबी—770 करोड़, हाईड्रो—734 करोड़ का रिकार्ड उत्पादन कर नंबर—वन, नंबर—टू व नंबर थ्री की पोजिशन बनाई है।

वित्तीय वर्ष 2024—2025 में टीसीबी के पास ज्यादा आर्डर होने के कारण नंबर—वन की पोजिशन बनते दिखाई दे रही है। रही बात ट्रेक्शन मोटर—450 करोड़, एचसीआर— 360 करोड़, थर्मल—250 करोड़, फीर्डस ग्रुप—50 करोड़ उत्पादन में भले ही कम हो, लेकिन भोपाल की नाक बचाने की कोशिश की है। अब भेल के मुखिया को इन विभागों पर ज्यादा ध्यान देना होगा। जैसे ही आर्डर टीसीबी, हाईड्रो और ट्रेक्शन मोटर के पास ज्यादा होने की खबर है।

कंपनी का टर्न ओवर 22920 करोड़
वर्ष 2023-24 में कार्य निष्‍पादन किया है। बीएचईएल कारपोरेशन ने वित्‍त वर्ष 2023-24 के दौरान कुल रुपए 22920 करोड़ का टर्न ओवर प्राप्‍त किया, जो पिछले वर्ष 2022-23 की अपेक्षा 3.5 फीसदी अधिक है । इसी तरह कंपनी ने कर पश्‍चात रुपए 260 करोड़ का लाभार्जन किया है। कंपनी के द्वारा वर्ष 2023-24 में रुपए 77907 करोड़ के आदेश अर्जित किए गए हैं जो 2022-23 के प्राप्‍त आदेश रुपए 23548 करोड़ के आदेश 231 फीसदी अधिक है।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

डायरेक्टर एचआर के इंटरव्यू में शामिल में होंगे बीएचईएल भोपाल के ईडी

भोपाल। भेल दिल्ली कॉरपोरेट के डायरेक्टर मानव संसाधन विभाग के मुखिया का पद रिक्त...

बीएचईएल के दो डायरेक्टर आज आयेंगे भोपाल

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) दिल्ली के दो डायरेक्टर बुधवार को भोपाल आयेंगे...