4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यराजकोट गेम जोन अग्निकांड में कनाडा से आए कपल की मौत, हाल...

राजकोट गेम जोन अग्निकांड में कनाडा से आए कपल की मौत, हाल ही में की थी कोर्ट मैरिज

Published on

नई दिल्ली,

राजकोट टीआरपी गेम जोन में आग लगने से 28 लोगों की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक कनाडा से लौटे एक युवक उसकी होने वाली पत्नी और साली भी इस अग्निकांड का शिकार बने है. युवक और युवती की जल्द ही शादी होनी थी, लेकिन शादी के बंधन में बंधने से पहले ही दोनों की मौत हो गई.

मूल राजकोट के अक्षय ढोलारिया जो कनाडा में पढ़ाई के साथ नौकरी करता था. जिसकी एक सप्ताह पहले ही अहमदाबाद के मेघाणीनगर में रहने वाली ख्याति सावलिया से सगाई हुई थी. दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली थी और दिसंबर में सामाजिक रीति-रिवाज से शादी करने वाले थे.

अक्षय 10 दिन पहले कनाडा से लौटे थे. अक्षय, ख्याति और अक्षय की साली हरिता शनिवार को टीआरपी गेम जोन में पहुंचे थे. जहां तीनों की मौत हो गई है. ख्याति और हरिता के माता-पिता ने डीएनए सैंपल सबमिट किए हैं, जबकि अक्षय के पिता किशोर भाई और मां हीनाबेन अमेरिका में रहते हैं. बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद वह भी राजकोट आ रहे हैं. वे राजकोट सिविल अस्पताल पहुंचेंगे और डीएनए सैंपल देंगे.

वहीं, गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल राजकोट के गेमिंग जोन पहुंचे . अमित चावडा, परेश धनानी, हिमतसिंह पटेल समेत कांग्रेस के नेता और आम आदमी पार्टी के गोपाल इटालिया भी उनके साथ मौजूद रहे. शक्तिसिंह गोहिल ने कहा, राजकोट के गेमिंग जॉन में अतिशय करुण और दुखद घटना घटी है. जिन्होंने अपने परिजन खोए, उनके दुख में सहभागी होने के लिए कांग्रेस टीम के साथ राजकोट आए हैं.

उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वालों को याद करके रेसकोर्स मैदान में दीप जलाकर श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए. उन्होंने कहा कि, शरीर के कुछ हिस्से अभी भी गेमिंग जॉन के मैदान में देखने को मिल रहे हैं. स्वजन को खो देने के बाद कोई भी आश्वासन किसी की जिंदगी वापिस नहीं ला सकता.

हाईकोर्ट ने बार-बार कहा है कि फायर NOC के नियमों का अमल हो, लेकिन क्या हो रहा है, सब सामने है. गुजरात में पहले भी ऐसे हादसे होते रहे हैं, पर सरकार ने सबक नहीं लिया. राजकोटवासियों और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी लेकर कल 11 बजे आपके सामने सच रखेंगे.

कांग्रेस के नेता अमित चावडा ने कहा कि ये मानवजनित दुर्घटना है. कांग्रेस की टीम ने गेमिंग जोन और मौजूदा हालात का ज़ायज़ा लिया है. जिन्होंने अपने परिजन खोए उनको परमात्मा ये दुख की घड़ी में हिम्मत दे. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कांग्रेस की तरफ से प्रशासन को जरूरी सहयोग मिलेगा. हृदयविदारक स्थिति देखने को मिल रही है, लोगों की मौत के बाद हर बार जांच के आदेश देकर सरकार हाथ खड़े कर देती है. ऐसे हादसे बार-बार गुजरात में हो रहे हैं, जिसमें लोगो की जान जाती रही है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...