3 C
London
Monday, May 11, 2026
HomeराजनीतिUP से हरियाणा तक सपा-कांग्रेस-AAP-बीजेपी के वो स्टार प्रचारक, जो प्रचार के...

UP से हरियाणा तक सपा-कांग्रेस-AAP-बीजेपी के वो स्टार प्रचारक, जो प्रचार के मैदान में उतरे ही नहीं

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव अब अंतिम पड़ाव पर आ चुका है. छह चरणों का मतदान हो चुका है. अब सातवें और अंतिम चरण की बारी है. इस चरण में देश की 57 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना है. हरियाणा की सभी सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है तो वहीं 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश की 13 सीटें पर वोटिंग बाकी है. अंतिम चरण की सीटों के लिए चुनाव प्रचार 30 मई की शाम थम जाएगा. चुनाव प्रचार के अंतिम चार दिन बाकी हैं और इंडिया ब्लॉक से लेकर एनडीए तक, कई ऐसे स्टार प्रचारक हैं जिनकी अब तक एक भी रैली नहीं हुई है.

यूपी में प्रचार से दूर रहे इंडिया ब्लॉक के ये स्टार प्रचारक
लोकसभा सीटों के लिहाज से देश के सबसे बड़े प्रदेश यूपी की बात करें तो इंडिया ब्लॉक के कई स्टार प्रचारक प्रचार के मैदान से दूर रहे. सूबे में इंडिया ब्लॉक की अगुवाई कर रही समाजवादी पार्टी (सपा) के आजम खान हों या राज्यसभा सांसद जया बच्चन, इन दोनों ही स्टार प्रचारकों की एक भी रैली नहीं हुई.

आजम खान जेल में बंद हैं, ऐसे में उन्हें स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह दिए जाने को ये संदेश देने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा था कि पार्टी उनके पीछे खड़ी है. लेकिन सवाल जया बच्चन की प्रचार से दूरी को लेकर उठ रहे हैं. जया बच्चन को सपा ने 2004 में पहली बार राज्यसभा भेजा था और तब से ही वह उच्च सदन में बनी हुई हैं.

जया बच्चन पहले चरण से अंतिम तक, यूपी के लिए सपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल रहीं लेकिन अब तक उनकी एक भी जनसभा सूबे में नहीं हुई है. स्टार प्रचारकों की प्रचार से दूरी के मामले में सपा की गठबंधन सहयोगी कांग्रेस भी कुछ कम नहीं. कांग्रेस के सलमान खुर्शीद और राज बब्बर से लेकर डॉक्टर निर्मल खत्री और बृजलाल खाबरी तक, ये पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्टार प्रचारकों की लिस्ट में तो रहे लेकिन चुनावी जनसभाएं नहीं कीं.

हरियाणा में प्रचार से दूर रहे कांग्रेस-बीजेपी के ये स्टार प्रचारक
हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लिए छठे चरण में 25 मई को वोट डाले गए. मतदान संपन्न हो चुका और कांग्रेस से लेकर बीजेपी तक, कई ऐसे स्टार प्रचारक रहे जिन्हें इन दलों ने लिस्ट में जगह तो दी थी लेकिन ये लिस्ट तक ही रह गए. चुनाव प्रचार के लिए एक भी दिन मैदान में नहीं उतरें.

कांग्रेस की बात करें तो पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी. इनमें से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजीव शुक्ला, आनंद शर्मा, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कन्हैया कुमार प्रचार से दूर रहे. आम आदमी पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों में से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को छोड़ दें तो बाकी 37 स्टार प्रचारकों की एक भी रैली सूबे में नहीं हुई.

स्टार प्रचारकों की प्रचार से दूरी के मामले में बीजेपी भी पीछे नहीं रही. बीजेपी की ओर से हरियाणा में प्रचार के दौरान पीएम मोदी और अमित शाह से लेकर सीएम नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम मनोहरलाल खट्टर तक ने ताबड़तोड़ रैलियां कीं तो वहीं हेमा मालिनी समेत कुछ स्टार प्रचारक ऐसे भी रहे जिनकी एक भी रैली नहीं हुई.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...