3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यमालेगांव के AIMIM अध्यक्ष को बदमाशों ने मारी तीन गोलियां, अस्पताल में...

मालेगांव के AIMIM अध्यक्ष को बदमाशों ने मारी तीन गोलियां, अस्पताल में भर्ती, ओवैसी ने बताया साजिश

Published on

नई दिल्ली,

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता और एआईएमआईएम मालेगांव के अध्यक्ष अब्दुल मलिक पर गोलीबारी की खबर है. उन्हें तीन गोलियां मारी गईं.अज्ञात हमलावरों ने अब्दुल मलिक पर तीन राउंड फायरिंग की, जिसके बाद गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. अब्दुल मलिक को उनकी छाती के बाएं तरफ, बाई जांघ और दाहिने हाथ पर गोली लगी है. चोटें गंभीर होने की वजह से उन्हें इलाज के लिए नासिक भेजा गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना देर रात 1.20 बजे उस समय हुई, जब वह ओल्ड आगरा रोड पर एक दुकान के बाहर बैठे थे. स्थानीय पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि एआईएमआईएम मालेगांव के अध्यक्ष और पूर्व मेयर अब्दुल मलिक को बीती रात तीन गोलियां मारी गईं. उन्हें इलाज के लिए नासिक ले जाया गया है. मैंने उनके भाई डॉ. खालिद से बात की है. हम अब्दुल मलिक के परिवार के साथ खड़े हैं. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र डीजीपी इस पर तुरंत एक्शन लें. ये एक साजिश है और हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...