3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्य'बेटों को विधायक-मंत्री बनाया अब बेटियों को सांसद बनना चाहते हैं', लालू...

‘बेटों को विधायक-मंत्री बनाया अब बेटियों को सांसद बनना चाहते हैं’, लालू परिवार पर ओवैसी का निशाना

Published on

पटना,

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार के पाटलिपुत्र में विशाल रैली की. यहां ओवैसी ने लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर AIMIM उम्मीदवार फारुख रजा के लिए पालीगंज में जनसभा को संबोधित किया.

ओवैसी ने कहा,’लालू परिवार केवल खुद को बचाने के लिए चुनाव लड़ रहा. लालू परिवार ये चाहता है वो किसी तरह बच जाएं ताकी 2025 में उनके कुछ विधायक जीत पाएं. लालू और राबड़ी लंबे अरसे तक मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उनका दिल नहीं भरा. आपने उनके दो-दो बेटों को विधायक और मंत्री बनाया, एक बेटे को डिप्टी सीएम बनाया. लेकिन लालू जी का दिल नहीं भरता है और अब अपनी दो बेटियों को सांसद बनाना चाहते हैं.’

क्या पाटलिपुत्र से कोई और नहीं मिला?
AIMIM चीफ ने कहा,’मैं पूछना चाहता हूं लालू यादव से की क्या पाटलिपुत्र से कोई और नहीं था? लालू यादव और तेजस्वी ने अपनी पार्टी से दो मुसलमानों को उम्मीदवार बनाया. यानी उनके परिवार से 2 और 22 में से हमारे लिए भी सिर्फ दो. इसके बाद भी वो हमपर इल्जाम लगाते हैं कि हम वोट काटने के लिए आए हैं.’

लालू परिवार को नहीं हुआ कोई नुकसान
लालू परिवार को निशाने पर लेते हुए ओवैसी ने कहा,’लालू परिवार केवल आपका (जनता) वोट हासिल करना चाहता है. बीजेपी के 10 साल में लालू परिवार को कोई नुकसान नहीं हुआ, हमारे ऊपर बुलडोजर चला. अतीक को गोलियां मारी गईं, क्या तुम्हारी (लालू) औलाद पर किसी ने गोलियां चलाईं. शहाबुद्दीन को सिवान की मिट्टी नसीब नहीं हुई. 100 साल पुराना मदरसा जलाया गया, लेकिन तेजस्वी डिप्टी सीएम रहते देखने तक नहीं गए.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...