5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यMP/MLA कोर्ट में नहीं पेश हुए राहुल गांधी, अब 7 जून को...

MP/MLA कोर्ट में नहीं पेश हुए राहुल गांधी, अब 7 जून को होगी सुुनवाई

Published on

सुल्तानपुर

कर्नाटक चुनाव के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बीजेपी के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी सोमवार को विशेष कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। उनके अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ल ने राहुल गांधी के चुनाव में व्यस्तता का हवाला देते हुए हाजिरी माफी का प्रार्थनापत्र MP-MLA कोर्ट की विशेष अदालत में दिया। कोर्ट ने उक्त मामले में 7 जून की तारीख नियत की है।

वहीं परिवादी के वकील संतोष पांडेय ने विरोध दर्ज कराते हुए अदालत में बयान न दर्ज करने के लिए राहुल गांधी पर कोर्ट से वारंट जारी करने की मांग की। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने राहुल गांधी के बयान दर्ज करने के लिए अंतिम अवसर देते हुए 7 जून की तारीख नियत की है।

बता दें कि कोतवाली देहात थानाक्षेत्र के हनुमानगंज निवासी बीजेपी नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के खिलाफ गृहमंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। राहुल गांधी के खिलाफ चार अगस्त 2018 को मानहानि का वाद दायर किया गया था। मामले में राहुल गांधी की जमानत कोर्ट से हो चुकी है जिसमें सोमवार को उनका बयान विशेष कोर्ट में दर्ज किए जाने के लिए तारीख नियत थी।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...