5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्य'क्या आप अग्निवीर हो?' हां.. में जवाब सुनते ही राहुल ने नौजवान...

‘क्या आप अग्निवीर हो?’ हां.. में जवाब सुनते ही राहुल ने नौजवान को मंच पर बुला लिया, देखिए वीडियो

Published on

आरा

राहुल गांधी ने बिहार में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित किया। आरा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने अग्निवीर योजना के तहत नौकरी पाए एक युवक को मंच पर बुला लिया और उससे बातचीत की। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को फाड़कर कूड़े में डाल दिया जाएगा। पटना साहिब और पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी आरा पहुंचे थे। मंच से वो अग्निवीर योजना की चर्चा कर रहे थे। इसी बीच उनकी नजर मंच के नीचे खड़े एक युवक पर पड़ गई। उन्होंने उस लड़के से पूछा कि क्या आप अग्निवीर हो? जवाब में ‘हां’ सुनते ही उन्होंने उसे मंच पर बुला लिया।

जब अग्निवीर नौजवान से मिले राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि ये विकास कुमार हैं। इन्होंने अग्निवीर योजना के जरिए नौकरी पाई। उन्‍होंने विकास से पूछा कि कैसा लग रहा है अग्निवीर योजना के जरिए नौकरी पाकर? विकास ने कहा, ‘मुझे यह योजना अच्‍छी नहीं लग रही है।’ राहुल गांधी ने विकास कुमार नाम के इस अग्निवीर का वीडियो भी सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया। उन्होंने लिखा कि ‘आज बिहार में, जनसभा के दौरान अग्निवीर विकास कुमार से चर्चा हुई तो उस बहादुर युवा की पीड़ा उसकी आंखों से बह निकली। नरेंद्र मोदी की अग्निवीर योजना देश की सेना और युवाओं की देशभक्ति का अपमान है। हम दो तरह के शहीद नहीं बनने देंगे – INDIA की सरकार बनते ही हम सबसे पहले अग्निवीर योजना खत्म करेंगे।’

‘हमारी सरकार दो तरह के शहीद पसंद नहीं करेगी’
इसके बाद राहुल गांधी ने दावा किया, ‘हमारी सरकार दो तरह के शहीद का दर्जा पसंद नहीं करेगी। हमारी सरकार आते ही इस योजना को फाड़कर हम कूड़ेदान में फेंक देंगे। ये सेना का अपमान है। देश में अभी 30 लाख सरकारी नौकरियों के पद खाली हैं और गठबंधन की सरकार बनने के बाद सारे पद भरे जाएंगे।’

आरा लोकसभा सीट पर एक जून को वोटिंग
राहुल गांधी ने आरा में जातीय गणना और आर्थिक सर्वेक्षण के भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ‘हमने जातीय गणना कराने की मांग की तो पीएम मोदी चुप हो गए। कहने लगे कि देश में कोई जाति ही नहीं है। केवल अमीर और गरीब दो ही जातियां हैं। जबकि पहले खुद को ओबीसी बताते रहे। अगर देश में कोई जाति नहीं है तो आप अपनी जाति ओबीसी क्यों बताते हैं?’ आरा में एक जून को मतदान होना है। यहां भाकपा-माले के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद का मुकाबला भाजपा के आरके सिंह से है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...