5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्ययूपी में इस बार वोटिंग से क्यों भाग रही महिलाएँ? 18 सीटों...

यूपी में इस बार वोटिंग से क्यों भाग रही महिलाएँ? 18 सीटों पर हुई कम वोटिंग, मथुरा में सबसे ज्यादा गिरावट

Published on

लखनऊः

लोकसभा चुनाव में अब सिर्फ एक फेज की वोटिंग बची है। 6 चरणों के चुनाव में भीषण गर्मी के बीच भी मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर चुनाव में हिस्सा लिया है। हालांकि, पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार महिला वोटर्स घर से कम निकली हैं। खासतौर से उत्तर प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। पांचवे चरण के लोकसभा चुनाव तक उत्तर प्रदेश की 53 में से 18 लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जहां महिलाओं के वोट 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले कम पड़े। इनमें नगीना, बुलंदशहर, हाथरस, आगरा और जालौन की लोकसभा सीटें शामिल हैं।

इसके अलावा सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, कैराना, पीलीभीत, बिजनौर, मोरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, अलीगढ़ और मथुरा में भी महिलाएं काफी कम संख्या में वोट डालने के लिए घरों से बाहर निकलीं। वोट देने में महिलाओं की सबसे कम भागीदारी मथुरा में रही। यहां से सांसद हेमा मालिनी भी एक महिला हैं और भाजपा के टिकट पर तीसरी बार दावा ठोक रही हैं। फिर भी यहां साल 2019 की तुलना में काफी कम महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों से पता चला है कि साल 2019 की तुलना में 73,398 कम महिला मतदाता मतदान केंद्र पर आईं।

मथुरा के बाद, रामपुर सीट पर 2019 की तुलना में इस साल 59,326, बागपत में 54,237, मुजफ्फरनगर में 46,642 और बिजनौर में 42,933 कम महिला मतदाताओं की भागीदारी दर्ज की गई। बुलंदशहर जैसी आरक्षित सीटों पर 2019 की तुलना में 39,462 कम महिलाओं ने वोटिंग में हिस्सा लिया। हाथरस में 29,027, नगीना में 15,329, आगरा में 7,799 और जालौन में 2,633 महिलाओं के वोट इस बार कम पड़े।

इसी तरह 15 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पुरुषों की संख्या काफी कम रही। 17 संसदीय क्षेत्रों में 2019 की तुलना में मतदाताओं की कुल संख्या कम थी। ईसीआई डेटा से यह भी पता चला है कि बाराबंकी के आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र में 2019 की तुलना में 78,041 अधिक महिला मतदाताओं की भागीदारी दर्ज की गई।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...