5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यपानीपत में 50 फीट की ऊंचाई से हाइवे पर गिरा लोहे का...

पानीपत में 50 फीट की ऊंचाई से हाइवे पर गिरा लोहे का पाइप, 15 लोग घायल, वीडियो देख कांप जाएंगे आप

Published on

पानीपत

हरियाणा के पानीपत शहर में बड़ा हादसा हुआ है। शहर के संजय चौक पर सोमवार दोपहर एलिवेटेड हाइवे से लोहे का 80 फीट लंबा एक पाइप नीचे गिर गया। हाइवे-44 से गुजर रहे कई वाहन इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में 15 राहगीर घायल हो गए। हादसे के बाद वहां भगदड़ मच गई। स्थानीय लोग भी पहुंचे। उन्होंने पाइप के नीचे दबे लोगों को निकालना शुरू किया। पाइप वजनदार होने से लोगों को राहत कार्य में दिक्कत आई। घटना का पता चलने पर प्रशासन की ओर से बचाव टीम भी मौके पर पहुंची।

50 फीट लंबा पाइप गिरा
जानकारी के अनुसार, एलिवेटेड हाइवे से बरसाती पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज पाइप लगाया गया था। दिन के करीब ढाई बजे यह पाइप करीब 50 फीट ऊंचाई से गिरा। इसकी चपेट में में आने से छह गाड़ियां और बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। 15 लोग घायल हो गए। कार सवार दो लोगों को भी इस घटना में चोटें आईं। घायलों को नजदीक के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया।

हादसे के बाद लगा जाम
वहीं, इस हादसे के बाद नेशनल हाईवे 44 पर लगभग 5 से 10 किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। इसे डीसीपी ट्रैफिक सुरेश सैनी ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया। घटनास्थल पर पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने पहुंचकर घायलों को हाल चाल जाना और एलएनटी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया।

कब हुआ हादसा?
घटनास्थल पर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मी ने बताया कि लगभग ढाई बजे हादसा हुआ। दो से तीन गाड़ियों और बाइक के ऊपर पाइप गिरी थी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ड्रेन पाइप में मलबा भरा हुआ था। लगभग 50 फीट लंबा पाइप चार से पांच गाड़ियों के साथ एक बाइक पर गिरा। इसमें बाइक सवार की टांग टूट गई और वहीं कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...