5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यउप्र में हैवानियत : शराबी बेटे ने नींद में सोए माता-पिता को...

उप्र में हैवानियत : शराबी बेटे ने नींद में सोए माता-पिता को मार डाला, हैंडपंप के हैंडल से चेहरे और सिर को कुचला

Published on

गोरखपुर ,

गोरखपुर से डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक नशेड़ी बेटे ने माता-पिता की हत्या कर दी और फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार की रात उस समय हुई जब बुजुर्ग माता-पिता गहरी नींद में थे.

बताया जा रहा है कि आरोपी ने हैंडपंप के हत्थे से अपने माता-पिता के सिर पर वार किया. जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. यह घटना ग्राम फत्तेपुर में हुई यहां कि दलित बस्ती में रहने वाले राजपति (75) व पत्नी मुराती देवी (70) की उनके बेटे ने बेहरमी से हत्या कर दी. इनके तीन बेटे रामाशीष (50) शिवशंकर (45) व दयानंद (42) हैं. रामाशीष व शिवशंकर अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं, जो चाचा के बेटे की शादी में दोनों परिवार के साथ गांव आए थे.

नशेड़ी बेटे ने माता-पिता को उतारा मौत के घाट
रविवार को परिवार सभी पुरुष बारात में गए थे जबकि दयानंद घर पर ही था. रात तकरीबन 12 बजे दयानंद कहीं से घर आया और हैंडपंप के हत्थे से नींद में सो रहे माता पिता के सिर पर कई बार वार किए. दोनों को घायल अवस्था में छोड़कर दयानंद हैंडपंप के हत्थे को सीढ़ी पर फेंककर फरार हो गया.

परिजनों ने बताया कि दयानंद को सभी तरह के नशे की लत है. घटना की रात आरोपी की भाभी अमला छत पर सो रही थी. उसने नीचे आकर देखा कि सास- ससुर लहूलुहान हालत में पड़े हैं. इसके बाद उसने पति और आस-पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना दी. अमला ने बताया जब उसने घायलों को देखा तो सासा मुराती देवी की मौत हो गई थी लेकिन ससुर राजपित की सांसे चल रहीं थी. तुरंत ही दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इसके बाद 112 पर इसकी सूचना दी गई. दयानंद के बड़े भाई शिवशंकर ने बताया कि वह अपनी पत्नी पर चरित्रहीनता का आरोप लगाता था और उसके साथ मारपीट भी करता था. उसकी पत्नी चंदा मारपीट के डर से अपने दो बेटों व एक बेटी के साथ मायके में रहती थी.

रविवार बारात विदाई के समय ही दयानंद ने अपनी पत्नी को फावड़े से मारने की कोशिश की थी. बीच बचाव के बाद वो वहां से धमकी देता हुआ चला गया था कि बारत जाते ही यहां से अर्थी उठेगी. बारात जाने के बाद उसकी पत्नी चंदा को चाचा के घर ही सुला दिया था. जिसकी वजह से उसकी जान बच गई. इस मामले पर एसपी दक्षिण जितेन्द्र कुमार ने कहा कि परिजन के द्वारा तहरीर दे दी गई है. जिसके आधार पर दयानंद पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...