9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबाप रे बाप! ड्राइवर ने पानी से धोया मुंह और निकल गए...

बाप रे बाप! ड्राइवर ने पानी से धोया मुंह और निकल गए प्राण, डरा रहा यूपी में गर्मी से मौत का मामला

Published on

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस होने से यहां आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। तपती धूप में हमीरपुर से यात्रियों को लेकर राठ जा रहे रोडवेज बस चालक की बीच रास्ते में मौत हो गई, जिससे सवारियों में हड़कंप मच गया। चालक की मौत की खबर पाते ही एआरएम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। सीएमओ डॉ. गीतम सिंह ने बताया कि चालक डेड हालत में सीएचसी लाया गया था, जिसे डॉ. मनुलिका ने जांच करने के बाद मृत घोषित किया है। उन्होंने कहा कि मौत की वजह पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने पर साफ होंगी।

राठ डिपो के एआरएम राजेश सिंह ने बताया कि उनके डिपो का चालक कृष्णगोपाल निवासी ग्राम गुपलापुर, जिला जालौन गाड़ी संख्या यूपी 95बी 2359 से हमीरपुर से सवारियां लेकर राठ आ रहा था, तभी मुस्करा क्रॉस करने पर बिहुंनी नहर के पास गाड़ी का इंजन ओवरहीट होकर खराब हो गया। गाड़ी के परिचालक आदित्य सिंह ने गाड़ी की सवारियां दूसरी रोडवेज में ट्रांसफर कर दी। इसी बीच चालक कृष्णगोपाल ने परिचालक से बुखार की बात कही। जिस पर परिचालक आदित्य दूसरी रोडवेज बस से दवा और मैकेनिक को लेने राठ निकल गया।

इस बीच नहर के पास एक दुकान में चालक जा बैठा और पानी की बोतल लेकर अपना चेहरा एवं सिर धोने लगा, तभी अचानक एकाएक गिरकर बेहोश हो गया। वहां पर मौजूद लोगों ने उसे उठाकर बेंच पर लिटाया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उसे सीएससी मुस्करा ले आई। जहां पर इमरजेंसी ड्यूटी कर रही डॉ. मनुलिका ने चालक कृष्णगोपाल को मृत घोषित कर दिया, तभी मौके पर सीएचसी में एआरएम राजेश सिंह और राठ डिपो के कर्मचारी पहुंच गए। जिन्होंने मृतक चालक के परिजनों को सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

बस के इंजन का ओवरहीट होने से चालक की हालत बिगड़ी
राठ डिपो के एआरएम राजेश सिंह ने बताया कि चालक कृष्णगोपाल आज हमीरपुर से सवारियां लेकर राठ आ रहा था, तभी मुस्करा क्षेत्र के बिहुंनी नहर के पास इंजन ओवरहीट होकर खराब हो गया। बस के परिचालक ने दूसरी बस में सवारियां ट्रांसफर कर दी। इसी बीच चालक की तबीयत खराब हो गई। जिस पर उसे एंबुलेंस की मदद से आनन-फानन नजदीक के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने चालक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। मुस्करा सीएचसी की डॉ. मनुलिका ने बताया कि चालक को मृत अवस्था में लाया गया था।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...