9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यरेप केस में ब्लैकमेल कर रही थी एक्स गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड ने कत्ल...

रेप केस में ब्लैकमेल कर रही थी एक्स गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड ने कत्ल कर पुलिस से कहा- उसे मार डाला!

Published on

गुरुग्राम,

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी. इसके बाद पुलिस को फोन करके बताया कि उसने अपनी प्रेमिका का कत्ल कर दिया है. उसका शव उसी के पीजी में पड़ा हुआ है. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ युवती का शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आरोपी भी पीजी के वॉशरूम में बैठा मिला. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले की जांच की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, हत्या की ये सनसनीखेज वारदात शनिवार रात की है. आरोपी और मृतक महिला महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. घटना वाली रात 32 वर्षीय महिला आरोपी से मिलने उसके गुरुग्राम स्थित पीजी में आई थी. आरोपी सूरज वर्मा (28) ने दावा किया कि महिला ने साल 2023 में उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था. उससे पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन बाद में प्रेमिका उससे नाराज हो गई थी.

आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुछ समय बाद उसके और उसकी प्रेमिका के बीच समझौता हो गया, जिसके बाद उसने अपना केस वापस ले लिया और उसे जमानत मिल गई. लेकिन उनकी निजी अंतरंग तस्वीरों के जरिए वो उसे ब्लैकमेल करने लगी. शनिवार को भी वो आरोपी से पैसे लेने के लिए पीजी में आई थी. लेकिन गुस्से में आकर आरोपी ने चाकू से गोंद कर उसका कत्ल कर दिया. इसके बाद खुद पुलिस को सूचित किया.

सदर पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर अर्जुन देव ने कहा, “आरोपी और मृतिका दोनों प्रेम संबंध में थे. महिला ने पिछले साल महाराष्ट्र में आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था. आरोपी ने दावा किया कि महिला उसे ब्लैकमेल कर रही थी, लेकिन यह जांच का विषय है. आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. दोनों महाराष्ट्र के अकोला के रहने वाले हैं.”

पुलिस ने बताया कि आरोपी एक निजी कंपनी में काम करता है और गुरुग्राम के टिकली गांव के पास एक पीजी में रहता है. उसने शनिवार रात करीब 8 बजे थाने में फोन करके बताया कि उसने एक महिला की हत्या कर दी है. पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और महिला को खून से लथपथ पाया. उसके शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया गया है. उसकी पहचान करने के बाद उसके परिवार को सूचित कर दिया जाएगा.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...