लखनऊ
उत्तर प्रदेश में गर्मी का मौसम जानलेवा होता जा रहा है। सोमवार को राजधानी लखनऊ में तापमान 44 डिग्री को भी पार कर गया। ऐसे में उन लोगों की पेशानियां बढ़ गई हैं, जिन्हें परिवार चलाने के लिए इसी धूप में काम करना है। सोमवार को लखनऊ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑटो चालक अपने ऑटो से गिरा तो फिर उठ नहीं पाया। बताया जा रहा है कि तेज गर्मी की वजह से उसकी जान चली गई।
राजधानी लखनऊ में सोमवार की यह घटना है। शाम के 4 बजे के आसपास ड्राइवर राम सिंह अपने ऑटो से जा रहे थे। स्टेशन रोड के पास पियाजियो के शोरूम के सामने उन्होंने अपनी ऑटो रोक दी। इसके कुछ ही देर बाद राम सिंह अपनी सीट से गिर पड़े। उन्हें गिरता देख आसपास के कुछ लोग इकट्ठे हो गए।
उठने की कोशिश नाकाम
गिरने के बाद राम सिंह ने कई बार उठने की कोशिश की लेकिन वह उठ नहीं पा रहे थे। इसके बाद वह सड़क पर ही लेट गए। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद लोग इससे पहले कुछ करते, राम सिंह की जान चली गई। इसके अलावा यूपी में एक सिक्योरिटी गार्ड और एक राहगीर के भी गर्मी से दम तोड़ने की खबर सामने आई है। यूपी के लिए सोमवार का दिन गर्मी के लिहाज से काफी खतरनाक रहा। यहां पारा 44 डिग्री के पार चला गया। सुबह 11 बजे ही यहां तापमान 41 डिग्री हो गया था। सोमवार को मई में सर्वाधिक गर्मी का रेकॉर्ड भी टूट गया। इससे पहले साल 1995 में मई महीने में इतनी गर्मी पड़ी थी। तब यहां
