12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्य'फोटो खिंचवाने आए हैं...', अस्पताल पहुंचे राजकोट के BJP उम्मीदवार रूपाला पर...

‘फोटो खिंचवाने आए हैं…’, अस्पताल पहुंचे राजकोट के BJP उम्मीदवार रूपाला पर फूटा लोगों का गुस्सा

Published on

नई दिल्ली,

गुजरात के राजकोट का TRP गेम जोन अग्निकांड इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. 25 मई को लगी इस आग में 27 लोगों की मौत हो चुकी है. ये आग इतनी विभत्स थी कि शव बुरी तरह से जल गए थे. इस बीच राजकोट से बीजेपी के उम्मीदवार परषोत्तम रूपाला सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें देखकर मृतकों के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा.

राजकोट से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला मृतकों के परिजनों से मुलाकात करने सिविल अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्हें देखकर परिजनों ने भड़कते हुए कहा कि 25 मई को घटना घटी थी और आप आज लोगों से मिलने पहुंचे हैं.इस पर रूपाला ने कहा कि मैं अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हू. मैं इस घटना को लेकर लगातार अपडेट ले रहा था. इस पर गुस्साए परिजनों ने कहा कि इतने दिनों से आप कहां थे? लोगों ने कहा कि आप आज मीडिया में फोटो खिंचवाने आए हैं.

बता दें कि इससे पहले गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघवी ने बताया था कि इस अग्निकांड में शव इतनी बुरी तरह से जल गए हैं कि उनकी डीएनए के जरिए शवों की शिनाख्त की जा रही है. अब तक डीएनए टेस्ट कर नौ शवों की पहचान की गई है. फॉरेंसिक साइंस लैब की मदद से डीएनए प्रोफाइलिंग के जरिए और भी शवों की पहचान की जाएगी.

शवों के DNA टेस्ट से हो रही शिनाख्त
हालांकि, डीएनए टेस्ट की इस प्रक्रिया में बहुत समय लग रहा है. इस बीच पीड़ित परिवार शव सौंपे जाने को लेकर राजकोट सिविल हॉस्पिटल के बाहर इंतजार कर रहे हैं, जिनकी सोमवार को स्थानीय पुलिस से गहमागहमी भी हुई.

गृहमंत्री सांघवी ने गांधीनगर में फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) का दौरा कर बताया कि अब तक डीएनए सैंपल्स के जरिए नौ पीड़ितों की पहचान हो चुकी है. उन्होंने कहा कि मैं अपने प्रियजनों को खोने वाले पीड़ित परिवारों के दर्द और गुस्से को समझ सकता हूं. एफएसएल चौबीसों घंटे काम कर रहा है. पूरे एफएसएल स्टाफ ने अपनी छुट्टियां और अन्य प्लान कैंसिल कर दिए हैं ताकि सभी डीएनए सैंपल्स का जल्द से जल्द मिलान किया जा सके. मैंने इस मामले में स्थिति की समीक्षा की है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी हर घंटे मामले का अपडेट ले रहे हैं.

राजकोट गेमजोन में 25 मई को लगी थी आग
गुजरात के राजकोट के टीआरपी गेमिंग जोन में 25 मई को आग लग गई थी. इस घटना में अब तक 27 लोगों की मौत हुई है, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं. टीआरपी गेम जोन के छह साझेदारों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...