12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeभोपालकोर्ट के फैसले पर भड़क गया बुजुर्ग, जज पर फेंक दी जूतों...

कोर्ट के फैसले पर भड़क गया बुजुर्ग, जज पर फेंक दी जूतों की माला, जमकर हुई धुनाई

Published on

इंदौर

इंदौर जिला कोर्ट में मंगलवार शाम उस समय हंगामा हो गया, जब जिला कोर्ट में बहस के दौरान एक बुजुर्ग ने एडीजे पर जूतों की माला फेंक दी। बुजुर्ग अपने पक्ष में फैसला नहीं होने से नाराज था। इसके बाद कोर्ट में मौजूद वकीलों ने आरोपी की कोर्ट परिसर में ही जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुश्किल से आरोपी को कोर्ट के बाहर बचाकर लेकर आई। फिलहाल उससे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें, पिछले दिनों ऐसा ही मामला आगर-मालवा कोर्ट में भी सामने आया था, जहां एक वकील ने ही जज पर जूता फेंक दिया था। लगातार सामने आ रही घटनाओं से कोर्ट की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे है।

दरअसल, इंदौर के जिला न्यायालय क्रमांक 40 में सत्र न्यायाधीश विजय दांगी जमीन से जुड़े एक मामले की सुनवाई कर रहे थे। इसमें सलीम बनाम सईद के खिलाफ सुनवाई चल रही थी। सुनवाई के बाद मोहम्मद सईद ने जज द्वारा दिए गए फैसले का विरोध किया और पहले से तैयार जूतों की माला माननीय जज पर फेंक दी। जिसके बाद वहां मौजूद वकीलों ने आरोपी और उसके बेटे की कोर्ट परिसर में धुनाई कर दी।

पुलिस ने दबोचा
एससीपी पंकज दीक्षित के मुताबिक आरोपी का नाम मो.सलीम है, जो आजाद नगर कोहिनूर कॉलोनी फातिमा मस्जिद है के पास रहता है। बुजुर्ग का आरोप है कि मस्जिद वालों ने उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। नगर निगम में भी आरोपी बुजुर्ग की तरफ से शिकायत की गई थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसके बाद 12 साल पहले कोर्ट में केस लगाया और मस्जिद के अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की। जमीन नपती हुई तो मस्जिद निजी जमीन पर बनी हुई निकली। आरोपी की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं निकला। आखिरकार कोर्ट ने केस खारिज कर दिया। आरोपी बुजुर्ग पहले से तैयारी कर जूतों की माला बनाकर साथ लाया था।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

भोपाल में हॉकी का अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ: टीम इंडिया में एमपी अकादमी के 10 सितारों का जलवा

भोपाल। खेल प्रेमियों और मध्य प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। भोपाल के...