12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यभारी पड़ी चूक...27 लोगों के साथ राजकोट अग्निकांड में गेम जाेन मालिक...

भारी पड़ी चूक…27 लोगों के साथ राजकोट अग्निकांड में गेम जाेन मालिक भी जिंदा जला

Published on

अहमदाबाद:

गुजरात के राजकोट टीआरपी गेम जोन के एक मालिक प्रकाश हिरण की अग्निकांड में मौत हुई है। एक डेडबॉडी का डीएनए सैंपल प्रकाश हिरण की पत्नी से मैच किया है। प्रकाश हिरण के पास टीआरपी गेमजोन की 60 फीसदी हिस्सेदारी थी। आखिरी बार प्रकाश हिरण को आग लगने के दौरान CCTV फुटेज में देखा गया था। इसके बाद से प्रकाश हिरण से कोई संपर्क नहीं हो पाया था। टीआरपी गेम जोन से 28 डेडबॉडी बरामद की गई थी। इसमें 25 डेडबॉडी के सैंपल डीएनए टेस्टिंग के लिए भेजे गए थे। पुलिस घटना के बाद प्रकाश हिरण की तलाश कर रही थी।

लालच में खुद भी जान गंवाई
गेम जोन हादसे की जांच में अभी आग लगने की वजह एक्सटेंशन एरिया में लगी आग को माना गया है। सीसीटीवी फुटेज में प्रकाश हिरण को आग बुझाने की कोशिश करते हुए देखा गया था। इसके बाद यह आशंका व्यक्त की गई थी। प्रकाश हिरण शायद भाग गया होगा, लेकिन डीएनए मैच होने के बाद अब मौत की पुष्टि हुई है। प्रकाश हिरण के बाद गेम जोन की 60 फीसदी हिस्सेदारी थी। ऐसे में वेल्डिंग वर्क के बीच गेम जोन को चलाने में न सिर्फ 27 लोगों की जांच गई बल्कि खुद की जान गंवा दी।

अभी तक छह आरोपी हुए हैं अरेस्ट
राजकोट गेम जोन अग्निकांड में प्रशासन की तरफ से कुल 28 मौतों की पुष्टि की गई है, हालांकि कुछ अभी भी लापता है। उनके परिजन खोजबीन कर रहे हैं। डीएनए सैंपल की मैचिंग में मेन मालिक के मरने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने इस मामले में कुल छह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें अभी तक चार आरोपी अरेस्ट हुए हैं। कोर्ट ने इन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा है। सरकार ने इस हादसे के बाद राजकोट के पुलिस कमिश्नर राजू भार्गव के साथ दो अन्य आईपीएस को हटाते हुए वेटिंग सूची में डाला है। इसके साथ ही सरकार ने निगम कमिश्नर को भी हटाया है। इस अग्निकांड की जांच डीजी रैंक के अधिकारी सुभाष त्रिवेदी की अगुवाई वाली एसआईटी कर रही है।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...