12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यअखिलेश यादव की जनसभा में तैनात सब इंस्पेक्टर की बिगड़ी तबीयत, मौत

अखिलेश यादव की जनसभा में तैनात सब इंस्पेक्टर की बिगड़ी तबीयत, मौत

Published on

चंदौली:

उत्तर प्रदेश के चंदौली के पॉलिटेक्निक ग्राउंड में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम के दौरान एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। पुलिसकर्मी की मौत की खबर पर पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटना के बारे में मृतक के परिजनों को अवगत कराया और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

अखिलेश के कार्यक्रम में लगी थी ड्यूटी
सोमवार को जिले के पॉलिटेक्निक ग्राउंड में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यक्रम प्रस्तावित था। उक्त कार्यक्रम में जिले के चकरघट्टा थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर शिवधनी यादव की ड्यूटी लगी हुई थी। ड्यूटी के दौरान उन्हें चक्कर की शिकायत आई। साथी पुलिस कर्मियों ने उन्हें पास के एक छोटे पेड़ के नीचे बिठाया, पर जल्द ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उनको वाराणसी रेफर कर दिया, लेकिन सब इंस्पेक्टर शिवधनी यादव ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। फिलहाल, शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

पुलिस अधिकारी ने कहा- बीपी के मरीज थे
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एएसपी ऑपरेशन अनिल कुमार यादव ने बताया कि जनसभा स्थल पर सुरक्षा ड्यूटी में लगे सब इंस्पेक्टर शिवधनी यादव की अचानक तबीयत खराब हुई। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक की टीम द्वारा उन्हें ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सब इंस्पेक्टर शिवधनी PNO-882760391 जनपद मऊ के निवासी थे। परिजनों के अनुसार वह ब्लड प्रेशर की बीमारी से ग्रसित थे।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...