12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यपुलिस ने युवक को भेजा जेल तो किशोरी ने प्रेमी के नाम...

पुलिस ने युवक को भेजा जेल तो किशोरी ने प्रेमी के नाम का सिंदूर मांग में भर किया सुसाइड

Published on

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में लंभुआ कोतवाली अंतर्गत एक गांव में किशोरी ने सुसाइड कर लिया। किशोरी सप्ताहभर पूर्व प्रेमी को जेल भेजे जाने के बाद से डिप्रेशन में चल रही थी। उसने बीती रात प्रेमी के नाम का सिंदूर मांग में भरा और फिर कमरे के अंदर दुपट्टे से फंदा बनाकर झूल गई।

14 मई को दर्ज हुआ था प्रेमी पर केस
19 साल के आशीष की अपने मकान से दो मकान के फासले पर अपनी ही जाति की एक किशोरी से डेढ़ साल पहले प्रेम हो गया। पहले दोनों छुपकर मिलते थे, लेकिन प्यार परवान चढ़ा तो दोनों की आशिकी गांव में चर्चा का विषय बन गई। लड़की के परिवार ने आशीष के परिवार में शिकायत की, पर बात बनी नहीं। इसके बाद कई बार पंचायत भी बैठी, लेकिन बेनतीजा रही। पारिवारिक और सामाजिक दबाव बढ़ा तो 12 मई की रात आशीष किशोरी को लेकर भाग गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर 14 मई को अपहरण की धारा में लंभुआ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने 18 मई को आशीष और उसके साथ किशोरी को रिश्तेदारी से बरामद कर लिया।

सोमवार को कोर्ट में नहीं हो सका था 164 का बयान
थाने से किशोरी को तो परिवार के सुपुर्द कर दिया गया, लेकिन आरोपी आशीष (19) को अपहरण के मामले में जेल भेज दिया गया। उधर, प्रेमी के जेल भेजे जाने के बाद से किशोरी अवसाद में आ गई। सोमवार को लंभुआ कोतवाली पुलिस किशोरी को 164 के बयान के लिए लेकर गई। बताया जा रहा है कि किसी कारणवश बयान दर्ज नहीं हो सका और मंगलवार को किशोरी को दोबारा बयान के लिए पुलिस ने कोर्ट ले जाने की बात कही थी। इस बीच सोमवार रात किशोरी खाना आदि खाकर छत पर कमरे में गई और कमरा अंदर से बंद कर लिया। देर रात 11:30 बजे उसने मांग में सिंदूर भरा और दुप्पटे से फंदा बनाकर झूल गई। घरवालों को जब पता चला तो पिता ने प्रधान को फोन पर सूचना दी। इसके बाद प्रधान और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
लंभुआ कोतवाली से तीन किमी दूर एक गांव में हुए इस कांड से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम आदि बुलाकर साक्ष्य जमा किए और रात में ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सीओ लंभुआ अब्दुस सलाम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डिप्रेशन में आकर सुसाइड का लग रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...