12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यसावरकर को बदनाम करने वाली शिकायत पहली नजर में सही, क्या पुणे...

सावरकर को बदनाम करने वाली शिकायत पहली नजर में सही, क्या पुणे पुलिस के बयान से बढ़ेगी राहुल की मुश्किल?

Published on

पुणे

पुणे पुलिस ने कहा कि विनायक दामोदर सावरकर के पोते सात्यकी अशोक सावरकर की ओर से राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल शिकायत में पहली नजर में सच्चाई है। शिकायत में कांग्रेस नेता पर 2023 में लंदन में अपने भाषण में हिंदुत्व विचारक का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता सात्यकी अशोक सावरकर के वकील संग्राम कोल्हटकर ने कहा कि पुलिस ने अदालत में सोमवार को सौंपी गई एक जांच रिपोर्ट में यह जिक्र किया है। कोल्हटकर ने कहा कि अदालत राहुल गांधी को नोटिस जारी कर पेश होने के लिए कह सकती है।

पिछले साल किया था केस
सात्यकी सावरकर ने कहा था कि उनके वकीलों ने पिछले साल अप्रैल में आईपीसी की धारा 499 और 500 (मानहानि) के तहत शिकायत दर्ज कराने के लिए अदालत का रुख किया था। शिकायत के मुताबिक, राहुल गांधी ने अपने भाषण में दावा किया कि सावरकर ने एक किताब में लिखा था कि उन्होंने और उनके पांच-छह दोस्तों ने एक बार एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई की थी और उन्हें (सावरकर को) खुशी हुई थी। सात्यकी सावरकर ने कहा था कि इस तरह की कोई घटना कभी नहीं हुई थी। वी.डी. सावरकर ने कभी भी कहीं भी ऐसी कोई बात नहीं लिखी थी।

राहुला गांधी का आरोप झूठा
शिकायत में गांधी के आरोप को काल्पनिक, झूठा और दुर्भावनापूर्ण बताया गया है। कोल्हटकर ने कहा कि विश्रामबाग पुलिस ने सोमवार को एक रिपोर्ट दाखिल की और अदालत को बताया कि पुलिस जांच में यह सामने आया कि सावरकर ने अपनी किसी भी किताब में ऐसी किसी घटना के बारे में नहीं लिखा था। इसके बावजूद राहुल गांधी ने मार्च 2023 में लंदन में अपने भाषण के दौरान इस तरह की टिप्पणी की और सावरकर को बदनाम किया।’

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...