15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
HomeUncategorizedPaytm के शेयर में फिर लगा अपर सर्किट, तेजी को लेकर ये...

Paytm के शेयर में फिर लगा अपर सर्किट, तेजी को लेकर ये खबर, लेकिन…

Published on

नई दिल्ली,

शेयर बाजार में भले ही गुरुवार को एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली. लेकिन इससे इतर कुछ कंपनियों का शेयर न सिर्फ हरे रंग में रहा, बल्कि उनमें शानदार इजाफा भी देखने को मिला. ऐसी ही एक कंपनी है पेटीएम जिसके शेयर में 30 मई को लगभग 5 फीसदी का उछाल आया और ये 377.40 रुपये पर पहुंच गया. पिछले कुछ दिनों से ये कंपनी अपने निवेशकों का भरोसा जितने में कामयाब रही है.

अगर बीते 5 दिनों की बात करें तो इसके शेयर में 10.06% की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि पिछले 1 महीने का आंकलन करें तो इसमें तो महज 1.40 प्रतिशत का ही इजाफा हुआ है. जबकि बीते 6 महीने में 56.65 प्रतिशत की गिरावट आई है और शेयर 870.65 रुपये (जो 1 दिसंबर 2023 में था) से फिसलकर 377.40 रुपये पर आ गया है.

क्यों बढ़ा कंपनी का शेयर
दरअसल एक रिपोर्ट में इस बात जोर दिया गया है कि वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड जो पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी है, उसकी हिस्सेदारी देश के बड़े उद्योगपति और कारोबारी गौतम अडानी खरीदने की सोच रहे हैं. इसी वजह से खरीदारों ने कंपनी पर जमकर भरोसा जताया और खूब खरीदारी की. इसी वजह से कंपनी के शेयर में तेजी आई, जिसके बाद कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 24,001 करोड़ रुपये हो गया. हालांकि पेटीएम (Paytm) ने इस बात का तुरंत खंडन किया.

बता दें, मई महीने के पहले कारोबारी दिन यानी 2 मई को कंपनी के शेयर का प्राइस 372.20 रुपये था. वहीं अगर बात 52 हफ्ते की करें तो पेटीएम (Paytm) का हाई शेयर प्राइस 998.30 रुपये था, जबकि इसका लो प्राइस 310.00 रुपये था.

हिस्सेदारी खरीदने पर कंपनी ने क्या कहा…
पेटीएम (Paytm) ने इस मामले स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि ‘हम स्पष्ट करते हैं कि ये रिपोर्टस अटकलें हैं और कंपनी इस संबंध में किसी भी बातचीत में शामिल नहीं है. हमने हमेशा सेबी रेगुलेशन 2015 के तहत अपने दायित्वों का पालन करते हुए खुलासे किए हैं और करते रहेंगे.’ साथ ही अडानी ग्रुप ने भी इस पर बयान देते हुए कहा है कि हम इस निराधार अटकलों का स्पष्ट रूप से खंडन करते हैं, यह पूरी तरह से गलत और असत्य है.’

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...