10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यBMW आए और ऑडी लूट ले गए बदमाश, CCTV में कैद गाजियाबाद...

BMW आए और ऑडी लूट ले गए बदमाश, CCTV में कैद गाजियाबाद में दिनदहाड़े हुई वारदात

Published on

गाजियाबाद

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में नेशनल हाईवे 9 के पास सर्विस लेन पर बीएमडब्ल्यू से सवार होकर आए कुछ बदमाशों ने एक ऑडी कार और कार में सवार लोगों से 18,000 लूट लिए। घटना 29 मई की शाम 4 बजे की है। उस दौरान ऑडी कार में तीन लोग सवार थे। पीड़ित के मुताबिक बदमाशों ने गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवाया और तीनों पर ही लाठी डंडों से वार किया और नगदी लूट ली गई।

बीएमडब्ल्यू में सवार बदमाशों ने लूटी ऑडी कार
पीड़ित मोहम्मद नूरेन बताया कि उसकी नीति खंड इंदिरापुरम में सिटी मोटर्स के नाम से वर्कशॉप है। उसकी वर्कशॉप पर अक्सर विकास ऑडी कार संख्या DL3CCE4545 सर्विस के लिए आता है।वह ऑडी कार सर्विस के लिए आई हुई थी। कार के कुछ पार्ट यहाँ नहीं मिले तो उन्हें लेने के लिए दिनांक 29 मई को शाम करीब 4:00 बजे मैं अपने दो मैकेनिक अमीर और इस्लाम के साथ सामान लेने जा रहा था।

जब हमारी गाड़ी थाना इंदिरापुरम इलाके में नेशनल हाईवे 9 पर जाने के लिए सर्विस रोड पर पहुंची तो अचानक ही एक बीएमडब्ल्यू कार में सवार 4 लोगों ने गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवा लिया। इसी दौरान एक शख्स ने ड्राइविंग सीट पर पहुंच कर कहा कि मेरा नाम बिलाल है और यह गाड़ी मेरी है। उन्होंने मेरे और मेरे दोनों मिस्त्रीयों पर लाठी डंडों से वार कर दिया। जिससे हम सभी को काफ़ी चोट आई। लेकिन इस्लाम मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने हमारे पास मौजूद 18 हजार रुपए लिए और गाड़ी लूटकर फरार हो गए।

गंभीरता से ना लेने का पुलिस पर लगा आरोप
आरोप यह भी है कि घटना 29 मई शाम की है। लेकिन पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उनकी एफआईआर दर्ज भी नहीं हुई। पुलिस के अधिकारियों के आदेश के बाद 30 मई को उनकी एफआईआर दर्ज हुई।

जल्द ही किया जाएगा मामले का खुलासा: डीसीपी
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि इस तरह की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। लेकिन शुरुआती जांच में पता चला है कि विकास ने यह ऑडी कार किराए पर ली हुई थी। लेकिन विकास का कहना है कि उसने यह कार खरीदी हुई है। लेकिन बड़ी बात यह है कि यह ऑडी कार ना तो विकास के नाम पर है और ना ही बिलाल के नाम पर है।

फिलहाल पुलिस की विशेष टीम गहन जांच में लगी हुई है। जल्द ही गाड़ी को बरामद करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और जो भी तथ्य सामने आएंगे,उसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। लेकिन बड़ी बात यह है कि यह ऑडी कर ना तो बिलाल के नाम पर है और ना ही विकास के नाम पर है। इसकी गहन जांच की जा रही है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...