10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यउत्तरकाशी में चट्टानों के टूटने से भयंकर हादसा, नीचे दबे कई लोग,...

उत्तरकाशी में चट्टानों के टूटने से भयंकर हादसा, नीचे दबे कई लोग, 1 की मौत 8 घायल

Published on

नई दिल्ली

उत्तरकाशी के गंगोत्री हाईवे के पास डबरानी में अचानक आज एक चट्टान टूटकर गिर गई। इसके चलते चट्टान के नीचे कई लोग दब गए। इस हादसे के चलते एक की मौत हो गई, और 8 लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना में मिलने के तुरंत बाद ही NDRF और SDRF की टीम ने राहत बचाव शुरू कर दिया है। खबरें यह भी हैं कि डबरानी के पास जिस जगह चट्टान टूटी है, वहां एक पहाड़ी में आग भी लगी है।

बता दें कि इस हादसे की सूचना मिलने के बाद ही प्रशासन के लोग वहां पहुंचे और राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया। प्रशासन के मुताबिक इस हादसे में गिरफ्तार किए गए लोगों को हर्षित अस्पतला में भर्ती कराया गया है। खबरें यह भी हैं कि इलाके में अभी भी पत्थर गिर ही रहे हैं।

प्रशासन ने रोक दिया ट्रैफिक
पत्थरों के गिरने की वजह पहाड़ी में लगने वाली आग को बताया जा रहा है। हादसे की कारणों की विस्तृत जांच भी कराने की बातें कही जा रही हैं। एक तरफ जहां प्रशासन ने घटनास्थल पर राहत एवं बचाव का कार्य शुरु किया है,जिसके चलते प्रशासन ने ट्रैफिक रोक दिया है। जानकारी के मुताबिक गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरानी के पास फिलहाल रुका है, जिसके चलते पर्यटक जहां के तहां फंस गए हैं।

जानकारी के मुताबिक चट्टान गिरने से एक निजी बोलेरो वाहन एक बाइक एक मारूति जेसीबी मशीन, पानी का टैकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। इतना ही नहीं, 8 लोग बुरी तरह घायल भी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक अभी तक पत्थरों का गिरना जारी है, जिसके चलते एहतियातन प्रशासन ने ट्रैफिक को सिक्योर स्थानों पर रोककर आवाजाही ठप करवा दी है।

आज ही हुआ है एक बस हादसा
बता दें कि आज ही उत्तरकाशी के सिल्कायर में स्थित वन विभाग के बंगले के पास एक बस सड़क दुर्घटना का शिकार हुई थी। इसमें घायल हुए लोगों को ब्रह्मखाल अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि बस में सवाल लोग गंगोत्री दर्शन के लिए जा रहे थे और उस दौरान ही बस हादसे का शिकार हो गई। बता दें कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिनमें से 15 लोगों को हल्की चोट आई हैय़ वहीं बस को मशीनों के जरिए हटाकर सड़क से अलग किया है। बताया जा रहा है कि ये सभी यात्री कर्नाटक के हैं और तीर्थस्थलों पर दर्शन के लिए आए थे।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...