10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यबिहार में गर्मी से 18 लोगों की मौत, चुनाव ड्यूटी पर तैनात...

बिहार में गर्मी से 18 लोगों की मौत, चुनाव ड्यूटी पर तैनात 8 अधिकारी भी शामिल

Published on

पटना

पिछले एक-दो हफ्ते से पूरा देश भयानक गर्मी से भभक रहा है। इसी बीच बिहार में 48 घंटे के भीतर गर्मी से कम से कम 18 लोगों की मौत हुई है। जिनमें चुनाव ड्यूटी पर तैनात आठ अधिकारी भी शामिल हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, गर्मी से संबंधित मौतों में से 11 की पुष्टि रोहतास जिले से हुई है, जबकि भोजपुर में छह और बक्सर में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है।

अधिकारियों ने बताया कि रोहतास में मरने वालों में से पांच, भोजपुर में दो और बक्सर में एक व्यक्ति चुनाव ड्यूटी पर तैनात थे। सासाराम और काराकाट लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, जिसमें रोहतास जिला शामिल है; आरा निर्वाचन क्षेत्र, जो भोजपुर जिले में है; और बक्सर निर्वाचन क्षेत्र बिहार की आठ संसदीय सीटों में से हैं, जहां इस साल के आम चुनाव के अंतिम चरण में शनिवार को मतदान होगा।

हाल के दिनों में बिहार में भीषण गर्मी पड़ रही है और गुरुवार को कई स्थानों पर दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।बक्सर में सबसे अधिक 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बिहार सरकार ने बुधवार को सभी निजी और सरकारी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों को 8 जून तक बंद करने का आदेश दिया था।भीषण गर्मी के कारण शेखपुरा, बेगूसराय , मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण जिलों तथा अन्य क्षेत्रों से स्कूली शिक्षकों के बेहोश होने की घटनाएं सामने आई हैं। सरकारी स्कूल छात्रों के लिए बंद हैं, शिक्षकों के लिए नहीं।

IMD की वैज्ञानिक ने क्या कहा?
IMD वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा, “पिछले 24 घंटों में बिहार, झारखंड, ओडिशा में काफी लोग हताहत हुए हैं। हमें उम्मीद है कि कल से धीरे-धीरे इस पूरे क्षेत्र से हीट वेव की स्थिति कम हो जाएगी… अधिकांश राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार और झारखंड इन सभी राज्यों में हमने आज हीट वेव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कल हीट वेव की स्थिति में थोड़ी कमी आने की संभावना है, जिसके कारण इनमें से अधिकांश राज्य येलो अलर्ट पर चले जाएंगे। ओडिशा के साथ पंजाब और हरियाणा ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा…”

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...