— मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर दी जानकारी
रायपुर
सभी संस्थाओं को फायर फाइटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को फायर फाइटर की जांच के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सीएम साय ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा है कि भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों, छोटे-बड़े उद्योगों, होटलों, बहुमंजिला इमारतों, मॉल, गेमिंग जोन, अस्थाई प्रदर्शनियों, पेट्रोल पंप आदि का मौका मुआयना कर अग्निशामक यंत्र की सुविधाएं सुनिश्चित करने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
सभी संस्था संचालकों से आग्रह है कि वे अपने प्रतिष्ठान में अग्निशामक यंत्रों का होना सुनिश्चित करें और समय-समय पर उसका निरीक्षण-परीक्षण भी करें। जिससे आपात स्थिति में हालात को तुरंत नियंत्रित किया जा सके और जनहानि से बचा जा सके।
हीटवेव को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया कई जिलों में आरेंज अलर्ट
रायपुर। प्रदेश में गर्मी का तांडव जारी है। आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं। गर्मी ने अपने रिकाॅर्ड तोड़ दिए हैं, पूरा छत्तीसगढ़ इस वक्त हीटवेव से जूझ रहा है। इन सब के बीच रायपुर मौसम विभाग ने हीटवेव का आरेंज अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में अलर्ट:
मौसम विभाग ने आज के लिए जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की है उनमें बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, जांजगीर चांपा, खैरागढ़ छुईखदान, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, मनेंद्रगढ़, रायपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, सक्ती, सारंगढ़, सूरजपुर सहित 19 जिलों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भीषण गर्मी लोगों को परेशान करेगी। साथ ही रात में भी गर्म हवाएं चलेगी। ऐसे में जरूरी होने पर ही घर से निकले। निकलते समय पूरी तरह से सावधानी बरतकर ही बाहर निकले।
मेडिकल कॉलेज के बाथरूम में महिला ने लगाई फांसी
रायगढ़ । रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक महिला ने फांसी लगा कर खुदखुशी कर ली। भर्ती मरीज के साथ अटेंडर महिला ने हॉस्पिटल के फीमेल मेडिकल वार्ड के बाथरूम में महिला ने कपड़े को फंदा बनाकर फांसी पर झूल गयी। घटना की सूचना पर चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची है। ख़ुदकुशी के करणों का पता लगाया जा रहा है।
