जगदलपुर
10वी और 12वी के बोर्ड परीक्षा परिणाम में जिले का परीक्षा परिणाम संतोषजनक नही आने पर बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम ने शिक्षा विभाग की क्लास लगाते हुए जमकर हड़काया।
कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी के साथ साथ शिक्षा विभाग में पदस्थ अन्य अधिकारीयों को समीक्षा बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए कहा। खराब परीक्षा परिणाम आने वाले स्कूलों को कलेक्टर द्वारा शो काज नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही शिक्षा में सुधार लाने के लिए निर्देशित किया गया है।
