12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराजनीतिवर्तमान केंद्रीय कैबिनेट को 5 जून को विदाई डिनर देंगी राष्ट्रपति द्रौपदी...

वर्तमान केंद्रीय कैबिनेट को 5 जून को विदाई डिनर देंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव 2024 का 1 जून को शाम 5 बजे समापन हो जाएगा और 4 जनू को नतीजे घोषित होंगे. उसके अगले दिन यानी 5 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले केंद्रीय मंत्रिपरिषद को फेयरवेल डिनर देंगी. इस भोज का आयोजन राष्ट्रपति भवन में रात 8 बजे से होगा. बता दें कि 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून, 2024 को पूरा हो रहा है. यानी 16 जून से पहले नई सरकार का गठन हो जाएगा.

4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने साथ ही 18वीं लोकसभा की तस्वीर भी साफ हो जाएगी. दशकों से यह परंपरा रही है कि हर लोकसभा के कार्यकाल की समाप्ति पर राष्ट्रपति की ओर से निर्वतमान होने जा रही केंद्रीय कैबिनेट को फेयरवेल डिनर पर आमंत्रित किया जाता है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी 5 जून को इसी परंपरा का निर्वहन करेंगी.

बता दें कि भारतीय निर्वाचन आयोग ने इस साल 16 मार्च को आम चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की थी. लोकसभा चुनाव 2024 का आयोजन 7 चरणों में हुआ. पहले चरण और दूसरे चरण के लिए क्रमश: 19 और 26 अप्रैल को मतदान हुए. तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे चरण के लिए क्रमश: 7, 15, 20 और 25 मई को वोटिंग हुई. वहीं सातवें और अंतिम चरण के लिए 1 जून को वोट डाले गए. यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल में सभी सात चरणों में मतदान हुए.

इसके अलावा लोकसभा चुनावों के साथ ही चार राज्यों ओडिशा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव भी संपन्न हुए. अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा चुनाव के परिणाम 2 जून को जारी होंगे, जबकि ओडिशा और आंध्र प्रदेश के परिणाम 4 जून को आम चुनावों के नतीजों के साथ ही आएंगे.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि निवर्तमान 17वीं लोकसभा महिला आरक्षण विधेयक, तीन तलाक जैसे कुप्रथा की समाप्ति और नए आपराधिक कानूनों को पारित करने सहित अपने ऐतिहासिक फैसलों के लिए जानी जाएगी. नई दिल्ली में आकाशवाणी से विशेष बातचीत में ओम बिरला ने अपने 5 साल के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि ये कानून देश को आगे ले जाएंगे और सकारात्मक बदलाव लाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि 17वीं लोकसभा के दौरान सदन में हुईं चर्चाएं और बहस 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए एक रोडमैप के रूप में काम करेंगी.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...