11.5 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराज्यExit Poll से पहले चिड़ियों की कहानी क्यों सुनाने लगे अखिलेश यादव?...

Exit Poll से पहले चिड़ियों की कहानी क्यों सुनाने लगे अखिलेश यादव? BJP की जीत पर सपा नेता की पहेली का राज

Published on

लखनऊ:

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एग्जिट पोल से पहले चिड़िया वाली पहेली बताई है। शनिवार को यूपी के पूर्व सीएम ने सातवें और अंतिम चरण के मतदान के दौरान भाजपा और इंडिया गठबंधन की जीत और सरकार बनने को लेकर बयान दिया है।

अखिलेश यादव ने कहा, ‘वो पहेली याद है ना जिसमें पूछते थे कि अगर दो डाल की चिड़ियों में से एक चिड़िया इधर डाल पर आ जाए तो इधर दोगुनी हो जाती हैं और अगर इधर की एक चिड़िया उधर चली जाए तो दोनों बराबर हो जाती हैं… जब तक आप इसका उत्तर सोचेंगे तब तक हम बता दें कि भाजपा की हार के लिए यही पहेली ‘जवाब’ बन गई है।’

सातवें फेज के मतदान के दौरान सोशल मीडिया एक्स पर अखिलेश ने कहा, ‘अब तक जो मतदाता उनके साथ थे, वो इंडिया गठबंधन की तरफ़ आ गए हैं, जिससे हमारी संख्या दोगुनी हो गयी है और भाजपा की आधी। यही है सच्चा एक्ज़िट पोल। इंडिया गठबंधन की सरकार आ रही है।’

इससे पहले अखिलेश ने अपने दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं से जरूरी अपील की है। उन्होंने बीजेपी और मीडिया की बातों में बहकावे में आए बिना सजग, सतर्क, सचेत रहने की अपील की है। उन्होंने सपाइयों से मनोबल तोड़ने के साथ ही काउंटिंग में घपला और घोटाले को लेकर चौकस रहने की अपील की है।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...