11.5 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र विधानसभा परिषद् चुनावों में उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, कांग्रेस नेता...

महाराष्ट्र विधानसभा परिषद् चुनावों में उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, कांग्रेस नेता को बनाया शिवसेना UBT का प्रत्याशी

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनावों के नतीजों से पहले उद्धव ठाकरे की अगुवा वाली शिवसेना ने बड़ा खेला कर दिया है। मुंबई की दो सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान करने के बाद अब नासिक में भी चुनौती पेश कर दी है। शिवसेना यूबीटी ने कांग्रेस पार्टी के नेता संदीप गुलवे को नासिक से विधान परिषद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। शिवसेना यूबीटी में संदीप गुलवे पार्टी में शामिल होने के बाद यह ऐलान किया। अब वह महाविकास आघाडी (MVA) की तरफ से नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार होंगे। महाराष्ट्र में 31 मई को विधान परिषद् के चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की शुरुआत हो चुकी है। इस मौके पर शिवसेना यूबीटी नेता और राज्य सांसद संजय राउत और सुभाष देसाई मौजूद रहे।

जीत की भरी हुंकार
शिवसेना यूबीटी में शामिल होने के बाद संदीप गुलवे ने कहा कि शिवसेना यूबीटी ने मुझे पार्टी में शामिल करके शिक्षकों की सेवा करने का अवसर दिया गया है। मैं इस विश्वास को सही ठहराऊंगा। मैं नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सीट जीतूंगा। गुलवे ने कहा कि मैंने कांग्रेस पार्टी से तैयारी की थी, लेकिन बालासाहेब थोराट और संजय राउत से चर्चा हुई। संदीप गुलवे ने कहा कि कांग्रेस नेताओं से चर्चा के बाद ही मैं आज शिवसेना में शामिल हुआ हूं। पिछली बार इस सीट से किशोर दराडे जीते थे। वे अभी सीएम एकनाथ शिंदे के साथ हैं। गुल्वे ने कहा दराडे उनके लिए कोई चुनौती नहीं है।

गुल्वे उभरते हुए नेता
इस मौके पर शिव सेना ठाकरे गुट के नासिक जिला अध्यक्ष सुधाकर बडगुजर ने कहा कि संदीप गुलवे एक उभरते हुए नेता हैं। हमने किशोर दराडे को पिछली बार चुना था। उन्होंने नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मौजूदा विधायक किशोर दराडे पर तंज कसते हुए कहा कि वह अब समर्थन मांगते फिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि संदीप गुलवे यह निर्वाचन क्षेत्र जीतेंगे। संजय राउत ने कहा कि वह संदीप गुल्वे की पार्टी में प्रवेश उद्धव ठाकरे के आदेश पर हुआ है। उन्हीं के आदेश पर नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए संदीप गुलवे को नामांकित कर रहे हैं।

कौन हैं संदीप गुल्वे?
संदीप गुलवे 2012 से 2017 तक नासिक जिला परिषद के सदस्य थे। वह महाराष्ट्र के सबसे मजबूत शैक्षणिक संस्थान के रूप में प्रतिष्ठित मराठा विद्या प्रसारक मंडल के निदेशक हैं। उन्होंने नासिक जिला सहकारी बैंक के निदेशक के रूप में कार्य किया है। वह जिले के विभिन्न सहकारी, शैक्षिक और कृषि संगठनों से जुड़े हुए हैं। वह कांग्रेस पार्टी में थे अब वह शिवसेना (ठाकरे गुट) में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बी.ए. के बाद एल.एल.बी की शिक्षा ली है।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...