11.5 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराज्यनोएडा में IT कंपनी की बिल्डिंग में लगी आग, ऑफिस जलकर राख

नोएडा में IT कंपनी की बिल्डिंग में लगी आग, ऑफिस जलकर राख

Published on

नोएडा,

इन दिनों भीषण गर्मी के बीच नोएडा में आग लगने की घटना लगातार सामने आ रही है. पिछले तीन दिन से लगातार नोएडा में कहीं न कहीं, किसी न किसी कारण से आग लग जा रही है. ताजा घटना सेक्टर 63 की है. यहां शनिवार की दोपहर एक आईटी कंपनी की बिल्डिंग में अचानक आग लग गई. आग की चपेट में बिल्डिंग में स्थित एक ऑफिस भी आ गई.

बिल्डिंग में आग लगने के बाद उसमें मौजूद ऑफिस के लोग बाहर निकल गए. वहीं आग लगने के बाद बिल्डिंग के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वैसे अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाने की कोशिश में लग गई है.

शुक्रवार को भी एक दुकान में लग गई आग
इन दिनों लगातार नोएडा में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है. शुक्रवार को भी नोएडा के आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी के अंदर एक दुकान में आग लग गई थी. इस आग से आसपास के दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया था. हालांकि, फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया जिससे कोई जनहानि नहीं हुई.

नोएडा की एक सोसाइटी में AC फटने से लगी थी आग
वहीं गुरुवार को नोएडा की एक बहुमंजिला सोसायटी में AC फटने से भीषण आग लग गई थी. इससे कई फ्लैट आग की चपेट में आ गए थी. यह मामला नोएडा के सेक्टर 100 में स्थित लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी (Lotus Boulevard) की थी. AC ब्लास्ट होने के बाद पूरा फ्लैट आग की चपेट में आ गया. इससे सोसाइटी में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी.

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...